Move to Jagran APP

सुप्रीम कोर्ट का विवाद सुलझा, PC करने वाले चारों जज काम पर लौटे: बार काउंसिल

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बताया कि जजों का विवाद अब सुलझ गया है। वहीं चारों जज भी काम पर लौट आए हैं।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 01:27 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 01:43 PM (IST)
सुप्रीम कोर्ट का विवाद सुलझा, PC करने वाले चारों जज काम पर लौटे: बार काउंसिल
सुप्रीम कोर्ट का विवाद सुलझा, PC करने वाले चारों जज काम पर लौटे: बार काउंसिल

 नई दिल्ली (जेएनएन)। आखिरकार जजों के बीच का विवाद सुलझ गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्र इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जजों का विवाद अब सुलझ गया है। उन्होंने कहा, 'हम अपनी मुहिम में सफल रहे हैं। जजों का विवाद घर की बात थी। हम सीजेआई और चारों जजों के आभारी हैं।' उन्होंने आगे कहा कि न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखना है। ये जजों का मामला था तो उन्होंने ही इसे सुलझाया।

loksabha election banner

बता दें कि बार काउसिंल ऑफ इंडिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जजों के विवाद के खत्म होने की जानकारी दी। मनन मिश्र ने कहा, ' मामला शांत हो गया है, सुप्रीम कोर्ट के सभी अदालतों के कमरे आम तौर पर काम कर रहे हैं।' इस बीच सोमवार को चारों जज अपने काम पर वापस लौट आए हैं। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा भी आज कोर्ट पहुंचे, लेकिन उन्हें जजों की विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं थी और न ही चारों जजों ने इस बारे में मीडिया के सवालों का जवाब दिया।

जस्टिस चेलमेश्वर के घर आयोजित हुई थी पीसी

बता दें कि बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चार जज जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस मदन लोकुर, जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्टिस रंजन गोगोई ने मीडिया से बात कर सुप्रीम कोर्ट प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। जस्‍टिस चेलमेश्‍वर के घर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गयी। उन्‍होंने कहा, ‘प्रेस कांफ्रेंस को बुलाने का निर्णय हमें मजबूरी में लेना पड़ा है।‘ उन्‍होंने आगे कहा, ‘देश का लोकतंत्र खतरे में है। सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है। चीफ जस्‍टिस पर अब देश को फैसला करना होगा।‘

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुआ कामकाज, प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर जजों ने खड़ा किया था विवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.