विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों ने ली शपथ, न्यायाधीशों की संख्या 37 हुई

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:07 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों ने शपथ ली, जिससे जजों की कुल संख्या 37 हो गई है। इनमें जस्टिस ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों ने ली शपथ।

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों ने ली शपथ।

HighLights

  1. तीन नए न्यायाधीशों ने सुप्रीम कोर्ट में ली शपथ।

  2. सर्वोच्च न्यायालय में जजों की संख्या 37 तक पहुंची।

  3. जस्टिस सुनीता अग्रवाल के आने से महिला जजों की संख्या तीन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने तीनों जजों को मंगलवार को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह दोपहर 3:30 बजे हुआ, जबकि पारंपरिक तौर पर शपथग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे होता रहा है।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के आडिटोरियम में शपथ ली। इस मौके पर उनके स्वजन और सुप्रीम कोर्ट के जज मौजूद थे। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में जजों की संख्या 37 हो गई है। शीर्ष कोर्ट में जजों के 38 पद हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को इन जजों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल के पदभार संभालने के बाद सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। अन्य दो महिला जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस वी. मोहना शामिल हैं।

जस्टिस सुनीता मूल रूप से इलाहाबाद हाई कोर्ट से हैं, जबकि अपरेश झारखंड हाई कोर्ट से हैं। जस्टिस सुनीता गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश थी, जस्टिस उपाध्याय दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि जस्टिस अपारेश तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)