विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइम मैगजीन ने जारी की दुनिया 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, सुंदर पिचाई-रणबीर कपूर समेत इन हस्तियों के नाम

Published: Thu, 16 Apr 2026 12:08 AM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2026 12:14 AM (IST)

टाइम मैगजीन की 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में बालीवुड स्टार रणबीर कपूर, शेफ विकास खन्ना और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को शामिल किया गया है।

टाइम मैगजीन की सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में सुंदर पिचाई (फोटो- रॉयटर)

टाइम मैगजीन की सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में सुंदर पिचाई (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. टाइम ने 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की

  2. शेफ विकास खन्ना ने कहा, यह मेरे लिए बेहद गर्व का पल

एएनआई, नई दिल्ली। टाइम मैगजीन की 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में बालीवुड स्टार रणबीर कपूर, शेफ विकास खन्ना और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को शामिल किया गया है।

बुधवार को जारी इस सूची में वित्त, मनोरंजन, प्रौद्योगिकी, खेल, सामाजिक कार्य और शिक्षा जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। इस सूची में राल्फ लारेन, केट हडसन, एथन हॉक, मार्क केली और हिलेरी नाइट जैसे नाम भी शामिल हैं।

रणबीर कपूर ने अभी तक इस सम्मान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, टाइम पत्रिका में रणबीर की प्रोफाइल अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखी थी।

उन्होंने लिखा, ''कुछ अभिनेता विरासत हासिल करने के लिए संघर्ष करते हैं और कुछ अभिनेता अपनी कला के दम पर विरासत बन जाते हैं। रणबीर कपूर इसी श्रेणी में आते हैं। इस बीच, शेफ विकास खन्ना ने टाइम की 100 लोगों की सूची में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा, ''दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की 2026 टाइम 100 सूची में शामिल होना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। यह सम्मान मेरी दादी, मां और बहन की बदौलत है। उन्होंने हमेशा मुझ पर भरोसा किया। यह उपलब्धि भारत और हमारी पाक कला की विरासत के लिए जीत है, जिसकी सराहना दुनिया भर के लोग करते हैं।''