विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुमित्रा महाजन बनेंगी लोकसभा स्पीकर

By Edited By:
Published: Wed, 04 Jun 2014 05:17 AM (IST)Updated: Wed, 04 Jun 2014 11:44 AM (IST)

लोकसभा स्पीकर के लिए इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन का नाम तय हो गया है। मंगलवार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दुनिया, इंदौर। लोकसभा स्पीकर के लिए इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन का नाम तय हो गया है। मंगलवार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उन्हें पार्टी के इस निर्णय की सूचना दी। अध्यक्ष का चुनाव छह जून को होना है और संभवत: पांच जून को वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

मध्य प्रदेश से पहली बार किसी नेता को लोकसभा अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। महाजन इंदौर से लगातार आठवीं बार सांसद चुनी गई हैं। एक ही संसदीय क्षेत्र से लगातार आठ चुनाव जीतने वाली देश की पहली महिला सांसद हैं। स्पीकर पद के लिए महाजन का नाम प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की पसंद पर तय हुआ है। मंत्रिमंडल के गठन के पहले ही पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने महाजन को इस आशय के संकेत दे दिए थे। लंबे संसदीय कार्यकाल में महाजन ने कई बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन का संचालन किया है। वह संसद की कई प्रमुख समितियों की अध्यक्ष भी रहीं। 15वीं लोकसभा में वह ग्रामीण विकास विभाग की स्थाई समिति की अध्यक्ष थीं।