छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सुकमा में 2 नक्सलियों को किया ढ़ेर
मारे गए दोनों नक्सलियों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
सुकमा, एएनआइ। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि कोंटा के जंगल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए है। मारे गए दोनों नक्सलियों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
SP Sukma, Shalabh Sinha: 2 naxals killed in an encounter with District Reserve Guard (DRG) team in jungle of Konta area. 2 bodies recovered. #Chhattisgarh pic.twitter.com/ijzvbeiJjy
— ANI (@ANI) July 29, 2019
इससे पहले 23 जून को सुकमा जिले में जिला रिजर्व गार्ड ने एक लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया था। इस दौरान पुलिस ने मुठभेड़ की जगह से एक पिस्तौल और देसी बंदूक बरामद की थी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप