चीनी के गिर गए दाम, 47 रुपये किलो हुई कीमत; आपको कब से मिलेगी सस्ती?
सरकार की सख्ती के बाद चीनी की एक्स-मिल कीमत में लगभग 30% की कमी आई है, जो 67 रुपये से घटकर 47 रुपये प्रति किलो हो गई है।
-1788195979892_m.webp)
चीनी की एक्स-मिल कीमत में 30% की कमी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार की सख्ती के बाद चीनी की एक्स-मिल कीमत में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आई है। 18 अगस्त को जहां चीनी की एक्स-मिल कीमत यानी मिल से निकलते समय चीनी की कीमत 67 रुपये प्रति किलो थी, वहीं सोमवार को यह 47 रुपये प्रति किलो रह गई।
हालांकि, इसका लाभ अभी खुदरा बाजार में उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा है। खुदरा बाजार में चीनी की कीमत अब भी 60 रुपये किलो से अधिक है। सूत्रों ने बताया कि जिन खुदरा दुकानदारों ने पहले अधिक कीमत पर स्टॉक खरीदा था, वे नुकसान में चीनी नहीं बेचना चाहते।
10 इन बाद कीमतें होंगी कम
जब तक उनका मौजूदा स्टाक खत्म नहीं हो जाता, तब तक वे उसे पुरानी कीमतों पर ही बेचते रहेंगे। जब कम कीमत पर नया स्टॉक खरीदा जाएगा, तभी खुदरा कीमत घटेगी।
खुदरा कीमत में बदलाव दिखने में कम से कम 10 दिन लग सकते हैं। रविवार को खुदरा चीनी 64.23 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही थी, जबकि थोक भाव 59.72 रुपये प्रति किलोग्राम था।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
