Move to Jagran APP

'राहुल गांधी अध्यक्ष बनें या चपरासी, साबित करें कि वे हिंदू हैं'

'राहुल को तो जनेऊ तक पहनते नहीं आता। उन्होंने कपड़े के ऊपर जनेऊ पहना था। वे धर्म की राजनीति करते हैं।'

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 05 Dec 2017 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 09:00 AM (IST)
'राहुल गांधी अध्यक्ष बनें या चपरासी, साबित करें कि वे हिंदू हैं'
'राहुल गांधी अध्यक्ष बनें या चपरासी, साबित करें कि वे हिंदू हैं'

भोपाल, नईदुनिया। राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाएं या चपरासी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हाथ से दस्तावेज लेकर फाड़ दिए थे। उनके बारे में क्या कहूं। कांग्रेस तो परिवार की धर्मशाला है। कभी राहुल कहते हैं कि वे शिवभक्त हैं, कभी कहते हैं कि वे हिंदू नहीं हैं। वे ही बताएं कि वे हैं क्या?

loksabha election banner

सोमवार को राहुल गांधी पर यह तंज भाजपा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कसा। वे जनपरिषद की पर्यावरण और कृषि विषयों की कार्यशाला में हिस्सा लेने आए थे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि देश में इनकम टैक्स लगना बंद होना चाहिए। इससे सबसे ज्यादा आम आदमी परेशान होता है।

डॉ. स्वामी राहुल गांधी पर बरसने में यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि राहुल को तो जनेऊ तक पहनते नहीं आता। उन्होंने कपड़े के ऊपर जनेऊ पहना था। वे धर्म की राजनीति करते हैं। उनकी ताजपोशी से कुछ नहीं होगा। गुजरात में बीजेपी ही जीतेगी, वहां कोई फैक्टर काम नहीं करेगा। सोनिया गांधी, पी चिदंबरम, राहुल गांधी सब अंदर जाएंगे।

मध्‍यप्रदेश की सड़कें वॉशिंगटन से अच्छी
डॉ. स्वामी में कॉन्‍फ्रेंस में कहा था विदेश में जो सड़कें बनती हैं, वे अच्छी होती हैं और लंबी चलती है। हमारे यहां की सड़कें जल्द खराब हो जाती हैं। इसकी वजह आप जानते हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा। इसके बाद उनसे पूछा गया कि हाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया था कि मप्र की सड़कें वाशिंगटन से अच्छी हैं, आप क्या कहते हैं? इस पर वे बोले मुख्यमंत्री ने सही कहा था वाकई वाशिंगटन की सड़कें अच्छी नहीं हैं। यहां की सड़कें ज्यादा अच्छी हैं।

अगली दिवाली अयोध्या में
उन्‍होंने कहा कि अगली दिवाली अयोध्या में मनाई जाएगी। वहां की जमीन पर सुन्नी वक्फ बोर्ड का अधिकार नहीं है। वहां राम मंदिर ही बनेगा। वहां हिंदूओं को बिना रुकावट के पूजा करने का अधिकार होगा।

व्यापमं में कांग्रेस क्या कर रही?
डॉ. स्वामी से पूछा गया कि व्यापमं घोटाले के बारे में क्या कहेंगे। जवाब मिला वे इतनी-इतनी बातों पर ध्यान नहीं देते। उनके पास और भी कई मुद्दे हैं। कांग्रेस इस मसले पर चुप क्यों बैठी है? उनसे पूछा गया कि वे कब मंत्री बनेंगे? इस पर बोले कि जब बनना होगा बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें: राहुल को चुनौतियों की पिच पर खेलनी होगी 'कप्तानी' पारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.