विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैप्टन विक्रम बत्रा, सोमनाथ शर्मा सहित 21 परमवीरों के नाम से जाने जाएंगे अंडमान के यह द्वीप, देखें पूरी सूची

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 23 Jan 2023 01:07 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2023 01:28 PM (IST)

Parakram Diwas 2023 करगिल युद्ध में ये दिल मांगे मोर का विजयघोष करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर ...और पढ़ें

Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 परमवीरों पर रखे गए 21 द्वीपों के नाम।
Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 परमवीरों पर रखे गए 21 द्वीपों के नाम।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पराक्रम दिवस (Parakram Diwas 2023) के अवसर पर 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया। पीएम ने इसी के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंति (Subhash Chandra Bose Jayanti ) पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच करगिल युद्ध में 'ये दिल मांगे मोर' का विजयघोष करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर भी एक द्वीप का नाम रखा गया। आइए जानें किन अन्य परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर द्वीपों के नाम रखे गए।

सोमनाथ शर्मा के नाम पर सबसे बड़ा द्वीप

सबसे बड़े द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने 3 नवंबर 1947 को श्रीनगर हवाई अड्डे के पास पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी। 

उसके बाद सूबेदार और मानद कैप्टन (तत्कालीन लांस नाइक) करम सिंह, ले. राम राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह रखा गया।

धन सिंह थापा द्वीप भी रखा गया नाम

इस सूची में कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा और सूबेदार जोगिंदर सिंह के नाम भी हैं।

लांस नायक अल्बर्ट एक्का का भी नाम

द्वीपों का नाम मेजर शैतान सिंह, कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का के नाम पर भी रखा गया है। इन सभी शूरवीरों ने विभिन्न जंगों में देश के लिए साहसी कार्य किए हैं।

मेजर होशियार सिंह द्वीप भी पड़ा नाम

पीएम मोदी द्वारा आज रखे गए 21 द्वीपों के नामों में मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण खेत्रपाल भी शामिल हैं। फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन के नाम पर भी द्वीप का नामकरण किया गया है।

मनोज कुमार पांडे द्वीप

नायब सूबेदार बाना सिंह और लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे के नाम पर भी द्वीप का नाम रखा गया।

सूबेदार मेजर संजय कुमार और सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) सहित 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नाम रखा गया है।