विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इरोम शर्मिला की शादी पर आपत्ति खारिज

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sat, 12 Aug 2017 08:58 PM (IST)

मणिपुर की आयरन लेडी की शादी का रास्ता साफ...

इरोम शर्मिला की शादी पर आपत्ति खारिज
इरोम शर्मिला की शादी पर आपत्ति खारिज

कोडैकानल (तमिलनाडु), प्रेट्र। यहां के सब रजिस्ट्रार ने मणिपुर की नागरिक अधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला और लंबे समय से उनके मित्र डेसमंड कोउटिन्हो की शादी पर दर्ज कराई गई आपत्ति खारिज कर दी। इरोम के मित्र ब्रिटिश नागरिक हैं। यह आपत्ति स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता वी. महेंद्रन ने दायर की थी। आपत्ति खारिज होने के बाद शादी का रास्ता साफ हो गया है।

इरोम को मणिपुर से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम 1958 खत्म करने की मांग को लेकर दुनिया में सबसे लंबे समय तक भूख हड़ताल करने वाली महिला के रूप में जाना जाता है। 16 वर्षो के बाद नौ अगस्त 2016 को आयरन लेडी के नाम से मशहूर इरोम ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी।

शुक्रवार को दिए गए आदेश में सब रजिस्ट्रार ने कहा था कि विशेष विवाह अधिनियम के तहत केवल तभी आपत्ति उठाई जा सकती है जब जोड़े में से कोई एक पहले से ही शादीशुदा हो। शादी की उम्र नहीं हुई है या दोनों में से एक की मानसिक हालत अच्छी नहीं है तो आपत्ति की जाती है। महेंद्रन द्वारा उठाई गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जा सकती।

इरोम और कोउटिन्हो ने 12 जुलाई को शादी की अर्जी सौंपी थी। विशेष विवाह अधिनियम के तहत 30 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। महेंद्रन ने सौंपी गई आपत्ति में कहा था कि यदि यह जोड़ा हिल स्टेशन में रहता है तो इस जगह की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।

मार्च में मणिपुर विधानसभा चुनाव में इरोम भी प्रत्याशी थी। चुनाव में पराजित होने के बाद वह कोउटिन्हो के साथ हिल स्टेशन आ गई।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक में अमित शाह बोले- अबकी बार भाजपा सरकार