Move to Jagran APP

सब लेफ्टिनेंट शिवांगी बनीं नौसेना की पहली महिला पायलट, आज से उड़ाएंगी डोर्नियर विमान

सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गई हैं। आज से वह फिक्स्ड विंग सर्विलांस डोर्नियर विमानों को उड़ाएंगी।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 12:42 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 01:23 PM (IST)
सब लेफ्टिनेंट शिवांगी बनीं नौसेना की पहली महिला पायलट, आज से उड़ाएंगी डोर्नियर विमान
सब लेफ्टिनेंट शिवांगी बनीं नौसेना की पहली महिला पायलट, आज से उड़ाएंगी डोर्नियर विमान

कोच्चि, एएनआइ। आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज नौसेना को उसकी पहली महिला पायलट मिल गई है। सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गई हैं। कोच्चि में आज उन्होंने अपनी ऑपरेशन ट्रेनिंग पूरी कर ली है। वह आज से ही कोच्चि में ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल हो जाएंगी। वह आज से फिक्स्ड विंग सर्विलांस डोर्नियर विमानों को उड़ाएंगी।

loksabha election banner

इस मौके पर भारतीय नौसेना की सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने कहा कि मैं बहुत लंबे समय से इसकी कोशिश कर रही थी और आखिरकार यहां तक पहुंचने में सफल रही, इसलिए यह एक शानदार अहसास है। मैं अपने प्रशिक्षण के तीसरे चरण को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं।

शिवांगी ने रचा इतिहास

शिवांगी का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में हुआ है।शुरुआती प्रशिक्षण के बाद पिछले साल उन्हें भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। उन्हें इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला में 27 एनओसी कोर्स के हिस्से के रूप में एसएससी (पायलट) के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला द्वारा औपचारिक रूप से उन्हें नौसेना में कमीशन दिया गया था।

खबरों के मुताबिक, शिवांगी को पिछले साल जून में भारतीय नौसेना में कमीशन दिया गया था। उन्होंने वायु सेना अकादमी (AFA) डंडीगल में छह महीने तक कठोर प्रशिक्षण लिया, जहां उन्हें भारतीय वायु सेना (IAF) के पिलाटस पीसी -7 विमान का प्रशिक्षण दिया गया।

एक सूत्र के मुताबिक, नेवी की एविएशन शाखा में एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के रूप में महिला अधिकारी और विमान में 'पर्यवेक्षक' के तौर पर महिलाएं तैनात हैं, जो संचार और हथियारों के लिए जिम्मेदार हैं।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'पंखों वाली महिला ... सब लेफ्टिनेंट शिवांगी आज पहली नौसैनिक महिला पायलट बन गई, क्योंकि वह कोच्चि नौसेना बेस में शामिल हो गई। वह भारतीय नौसेना के डोर्नियर निगरानी विमान को उड़ाएगी। शिवांगी को बधाई। हमारे लिए गर्व की बात एक समझ होगी।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.