Move to Jagran APP

भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर पहली बार दो महिला अधिकारियों की हुई तैनाती

Indian Navy भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत पर पहली बार दो महिला अधिकारियों सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी व रिति सिंह को तैनात किया है। प्राइवेसी के लिहाज से अब तक महिलाओं की तैनाती लंबे समय के लिए नहीं की जाती थी।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 03:57 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 04:46 PM (IST)
भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर पहली बार दो महिला अधिकारियों की हुई तैनाती
Indian Navy: भारतीय नौसेना में ऑबजर्वर के तौर पर चुनी गई सब-लेफ्टीनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टीनेंट रिति सिंह।

कोच्चि, एएनआइ। भारतीय नौसेना में पहली बार सोमवार को दो महिला अधिकारियों की तैनाती युद्धपोत पर की गई। ये दो महिला अधिकारी हैं सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रिति सिंह। इन्हें हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किया गया है। कोच्चि में INS Garuda में आयोजित समारोह में ऑब्जर्वर के तौर पर ग्रेजुएट होने पर  'Wings'  से सम्मानित किया गया है। 

loksabha election banner

अब तक महिलाओं की एंट्री पर थी रोक

उल्लेखनीय है कि युद्ध पोतों पर प्राइवेसी  के लिहाज से अब तक महिलाओं की तैनाती लंबे समय के लिए नहीं की जाती थी और यहां महिलाओं के लिए वॉशरूम भी नहीं है। लेकिन अब इन दोनों महिला अधिकारियों के आने के बाद सब बदलना निश्चित है। हालांकि भारतीय नौसेना में कई महिला अधिकारियों को तैनात किया जाता रहा है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मढ़वाल ने बताया कि युद्धपोत में महिलाओं की एंट्री पर रोक थी।

17 अधिकारियों की टीम में से चुनी गई दो महिला ऑब्जर्वर

ये दोनों महिला अधिकारी भारतीय नौसेना के 17 अधिकारियों के टीम में शामिल हैं जिसमें 4 महिला अधिकारी व तीन भारतीय तट रक्षक भी शामिल हैं। ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त ये दोनों सब-लेफ्टीनेंट जिस टीम का हिस्सा थीं उसे एयर नेविगेशन, फ्लाइंग प्रोसीजर्स, हवाई युद्ध के दौरान आजमाई जाने वाली तरकीबों, एंटी-सबमरीन वारफेयर के अलावा एवियॉनिक सिस्‍टम्‍स का प्रशिक्षण दिया गया है। पूरी टीम को कोच्चि में INS Garuda समारोह में 'ऑब्‍जर्वर्स' के रूप में ग्रेजुएट होने पर 'विंग्‍स' से सम्‍मानित किया गया।

...दी गई पूरी ट्रेनिंग

दो युवा महिला अधिकारी नौसेना के मल्टी-रोल हेलीकॉप्टरों में लगे सेंसरों को ऑपरेट करने की ट्रेनिंग ले रही हैं। ये दोनों  अधिकारी नौसेना के नए एमएच-60 आर हेलीकॉप्टरों में उड़ान भरेंगी। भारतीय नौसेना में लिंग-समानता को साबित करने वाले एक कदम के तहत सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी तथा सब-लेफ्टिनेंट रिति सिंह को नौसेना के युद्धपोत पर क्रू के रूप में तैनात किया गया है, वे ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी।

इसके अलावा चीफ गेस्ट ने 6 अन्य अधिकारियों को 'इंस्ट्रक्टर बैच' से सम्मानित किया। इनमें से पांच भारतीय नौसेना के और एक महिला भारतीय तट रक्षक की हैं। इस समारोह में चीफ स्‍टाफ ऑफिसर (ट्रेनिंग) रियर एडमिरल ऐंटनी जॉर्ज ने सभी अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्‍होंने कहा कि यह खास मौका है जब पहली बार महिलाएं हेलिकॉप्‍टर ऑपरेशन में प्रशिक्षित पाने के बाद जंगी जहाजों पर तैनात होने वाली हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.