संकल्प आसमान तो श्मसान में भी बागान
दिनेश को है पेड़-पौधे लगाने का जुनून...
हजारीबाग (शशि शेखर)। चौपारण के बच्छई पंचायत स्थित डुमरी गांव स्थित बिरसा उच्च विद्यालय के आसपास का इलाका कभी वहां से थोड़ी दूर पर स्थित श्मशान घाट और वहां के वीराने व डरावने माहौल के लिए जाना
जाता था। आज वहां चारों ओर हरे-भरे पेड़ हैं जो शांत वातावरण में हरियाली का अहसास कराते हैं। यह बदलाव यहीं के रहनेवाले एक पर्यावरण प्रेमी दिनेश साव की बदौलत है।
हालांकि दिनेश साव की यह कोई इकलौती पहचान नहीं है। वह एक ओर जहां पर्यावरण दूत हैं वहीं एक अच्छे शिक्षक, समाजसेवी व स्वास्थ्यकर्मी भी हैं। दिनेश हर साल दर्जनों पेड़-पौधे लगाते हैं और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने गांव में गरीब बच्चों के लिए बिरसा उच्च विद्यालय की स्थापना की। यहां बच्चों को वह किताबी पढ़ाई-लिखाई के अलावा सामाजिक दायित्व के प्रति भी सजग करते रहे। दिनेश के अनुसार उनके अंदर के पर्यावरण प्रेम को निखारने का सबसे ज्यादा मौका उन्हें यहीं मिला।
यहां उन्होंने विद्यालय के बच्चों के सहयोग से परिसर के आसपास पेड़ लगाना शुरू किया तो तबतक नहीं रुके जबतक पूरे वातावरण को हरा-भरा नहीं बना दिया। प्रारंभ से सात वर्षो तक विद्यालय सचिव के पद संभालते हुए उन्होंने परिसर में न सिर्फ पौधे लगाए बल्कि उसकी सुरक्षा की भी पूरी जिम्मेवारी दी, पेड़ लगाकर वीरान श्मशान को बना दिया हरा-भरा, अपने खर्च पर चलाते हैं पौधरोपण व संरक्षण
अभियान।
यह भी पढ़ें : अब खारे पानी में भी लहलहाएगी ये फसल