महिला उत्पीड़न मामले में किसी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा: एंटनी
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि नौसेना के अधिकारियों पर लगे उत्पीड़न के आरोपों की पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। यह बात उन्होंने केरल में एक समारोह के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि नौसेना के अधिकारियों पर लगे उत्पीड़न के आरोपों की पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। यह बात उन्होंने केरल में एक समारोह के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।
गौरतलब है कि महिला के उत्पीड़न के मामले में रक्षा मंत्री एके एंटनी पहले ही नौसेना के अधिकारी की बर्खास्तगी के आदेश दे चुके हैं। इसके अलावा इसी मामले में एक जांच कमेटी भी बनाई गई है। उन्होंने इस मामले में सेना से रिपोर्ट भी मांगी है, हालांकि यह जांच अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।
एंटनी ने कहा कि इस मामले में दो स्तर पर जांच की जा रही है। एक तरफ जहां इसमें दिल्ली पुलिस जांच कर रही है वहीं केरल पुलिस भी इसकी जांच कर रही है। गौरतलब है कि नेवी में कार्यरत एक लेफ्टिनेंट की पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि उसने उसका इस्तेमाल अपनी प्रमोशन और अन्य फायदों के लिए किया। इस दौरान उसने उसको अन्य उच्च अधिकारियों के साथ सोने पर मजबूर किया और इसका विरोध करने पर अपने अधिकारियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई भी की थी।
उक्त शिकायत में महिला ने अपने पति, नौसेना के उच्च अधिकारियों और अपने पति के परिजनों का जिक्र किया था, जिसके बाद दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। इस शिकायत में महिला ने अपने सुसर-सास और ननद पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। नौसेना ने हालांकि महिला के आरोपों को दरकिनार कहा है क उक्त महिला का गृहस्थ जीवन सुखमय नहीं था जिसको सुधारने के लिए अधिकारियों ने बीच-बचाव किया था। लेकिन इससे कोई लाभ नहीं हुआ और महिला ने इस तरह की शिकायत दर्ज करा दी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर