Move to Jagran APP

पहाड़ी राज्यों में थमी बर्फबारी, गलन चरम पर

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। भारी बर्फबारी थमने के बाद गुरुवार को पहाड़ी राज्यों में पूरी तरह अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन पटरी पर लौट आया। धूप निकलने से बर्फ पिघलने के कारण मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। भीषण गलन ने पूरे उत्तर भारत को अपनी आगोश में ले लिया है। मौसम दुरुस्त होने से देश-दुनिया से कश्मीर क

By Edited By: Published: Fri, 03 Jan 2014 09:49 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2014 10:02 AM (IST)
पहाड़ी राज्यों में थमी बर्फबारी, गलन चरम पर

नई दिल्ली [जेएनएन]। भारी बर्फबारी थमने के बाद गुरुवार को पहाड़ी राज्यों में पूरी तरह अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन पटरी पर लौट आया। धूप निकलने से बर्फ पिघलने के कारण मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। भीषण गलन ने पूरे उत्तर भारत को अपनी आगोश में ले लिया है। मौसम दुरुस्त होने से देश-दुनिया से कश्मीर को जोड़ने वाला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी एक तरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग पर फंसे सैकड़ों वाहनों को श्रीनगर की तरफ रवाना किया गया।

prime article banner

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आठ जनवरी से पहाड़ों में फिर हिमपात का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में ठंड के चलते तीन लोगों के मौत की खबर है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में जमा देने वाली ठंड से हर कोई बेहाल है। अमृतसर में पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मंगलवार को हुई बर्फबारी से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त होकर रह गया था। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों चंबा, केलांग में बिजली-पानी की किल्लत से लोग जूझते रहे। जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात से देश-दुनिया के बाकी हिस्सों से उसका जमीनी व हवाई संपर्क भी कट गया था।

पढ़ें : भारी हिमपात से शेष देश से कटा कश्मीर

जवाहर सुरंग पर हुई बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस गए थे। मौसम में सुधार के साथ ही कर्मचारियों ने मार्ग को यातायात के योग्य बना दिया। मौसम ठीक रहने की सूरत में शुक्रवार को भी मार्ग एकतरफा यातायात के लिए खुला रहेगा। इस बीच वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की तरफ रवाना किया जाएगा। अलबत्ता, किसी वाहन को श्रीनगर से जम्मू की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। दो दिनों से ठप बनिहाल-बारामूला रेल सेवा को आंशिक तौर पर बहाल कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन मार्ग पर जमी बर्फ का भरपूर आनंद उठाया। -15.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लेह सबसे ठंडा रहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.