Move to Jagran APP

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास COVID-19 वैक्सीन की 2.18 करोड़ से अधिक डोज अभी भी उपलब्ध

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में COVID टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है। COVID-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 02:25 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 02:25 PM (IST)
राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास  COVID-19 वैक्सीन की 2.18 करोड़ से अधिक डोज अभी भी उपलब्ध
राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास COVID-19 वैक्सीन की 2.18 करोड़ से अधिक डोज अभी भी उपलब्ध

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों में 2.18 करोड़ से अधिक बिना इस्तेमाल हुई COVID-19 वैक्सीन की डोज अभी भी उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, '2.18 करोड़ से अधिक (2,18,10,422) शेष और बिना इस्तेमाल हुई COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।'

loksabha election banner

मंत्रालय ने आगे कहा कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 46,23,27,530 वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और आगे 1,20,70,820 खुराक भी जल्द पहुंच जाएंगी। आज सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इसमें से कुल इस्तेमाल 44,29,95,780 खुराक हुई हैं, जिसमें बर्बाद होना भी शामिल है।

COVID-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता की उन्नत दृश्यता के माध्यम से टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है ताकि उनके द्वारा बेहतर योजना बनाई जा सके और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में COVID टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है। COVID19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 फीसद राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को खरीद और आपूर्ति (मुफ्त) करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.