Move to Jagran APP

मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई

मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम दिग्गजों ने बधाई दी है। सभी ने दोनों राज्यों के विकास की कामना की है। जानें किसने क्या कहा।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 11:00 AM (IST)
मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई
मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली, एएनआइ। आज यानी 20 फरवरी को देश में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा,'  अरुणाचल प्रदेश की स्थापना दिवस पर सभी लोगों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता शानदार है। इसके सांस्कृतिक परिदृश्य में जातीय जनजातीय समूहों और भाषाओं की दुनिया की सबसे समृद्ध विविधता है'। आगे उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य में विकस तेजी से हो। 

loksabha election banner

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों राज्यों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में मिजोरम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'मिजोरम के मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। पूरे देश को महान मिजोरम संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने, अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मैं राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।'

वहीं अपने अन्य ट्वीट में उन्होंने अरुणाचल को भी  शुभकामनाएं दी है। ट्वीट करते हुए  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'अरुणाचल प्रदेश के अद्भुत लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर की बधाई। इस राज्य के लोग अपनी संस्कृति, साहस और भारत के विकास में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। आशा करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों प्राप्त करेगा। 

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी दोनों राज्यों के स्थापना दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा,' मिज़ोरम की हमारी बहनों और भाइयों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। मिज़ोरम राज्य में प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत संस्कृति है। मैं राज्य की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं'। वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा,'अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य दिवस की बधाई। राइजिंग सन की भूमि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति के उत्साह के लिए जानी जाती है'। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.