वंदे भारत मिशन के तहत स्पाइस जेट और 19 फ्लाइट्स का करेगा संचालन
वंदे भारत मिशन के तहत स्पाइस जेट विदेश में फंसे लोगों की मदद के लिए 19 और स्पेशल फ्लाइट्स संचालित करेगा।
नई दिल्ली, आइएएनएस। वंदे भारत मिशन के तहत स्पाइस जेट विदेश में फंसे लोगों की मदद के लिए 19 और स्पेशल फ्लाइट्स संचालित करेगा। यूएई, सऊदी अरब और ओमान में फंसे करीब साढ़े चार हजार भारतीयों की वतन वापसी के ये फ्लाइट्स चलाई जाएंगी
सोमवार को स्पाइस जेट की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, एयरलाइन ने वंदे भारत भारत मिशन के तहत रास अल-खैमाह, जेद्दा, रियाद और दम्मम से अबतक 6 फ्लाइट्स का संचालन किया है। यहां से अहमदाबाद, गोवा और जयपुर के लिए कम से 1000 भारतीय की वतन वापसी होगी। एयरलाइन इस महीने रास अल-खैमाह, जेद्दा, दम्मम, रियाद और मस्कट से बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, कोझीकोड, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और मुंबई के लिए 19 और उड़ानें संचालित करेगी।
बता दें वंदे भारत मिशन के अलावा एयरलाइन ने संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ओमान, कतर, लेबनान और श्रीलंका से 200 से अधिक चार्टर उड़ानों का संचालन किया है और 30,000 से अधिक फंसे भारतीयों की वतन वापसी हुई है।
बता दें कि चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस के चलते देश-विदेश में लोग फंसे हुए हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए भारत सरकार की तरफ से ऑपरेशन सेतु अभियान और वंदे भारत मिशन के तहत लोगों की मदद की वतन वापसी कराई जा रही है। इससे पहले काफी संख्या में लोगों की वतन वापसी भी हुई है। देशभर में लॉकडाउन के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
फिलहाल देश में संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 6 लाख 97 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 19,268 हो गई है। पूरी दुनिया में भारत अब तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन चुका है। इससे पहले तीसरे नंबर रूस संक्रमित था। रूस अब पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन गया है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख 81 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं भारत की अपेक्षा यहां पर मरनेवालों का आंकड़ा भी कम है। यहां पर अभी तकक 10,161 लोगों की मौत हुई है। वहीं भारत अब यूके और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।