विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वेतन नहीं तो काम नहीं', स्पाइसजेट के 40 पायलटों ने शुरू की हड़ताल; बकाया सैलरी मिलने तक उड़ान भरने से इनकार

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:11 AM (IST)

स्पाइसजेट के करीब 40 क्यू400 पायलटों ने बकाया वेतन का भुगतान न होने तक उड़ान भरने से इनकार कर दिया ...और पढ़ें

स्पाइसजेट के 40 क्यू400 पायलटों ने उड़ान भरने से किया इनकार

स्पाइसजेट के 40 क्यू400 पायलटों ने उड़ान भरने से किया इनकार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्पाइसजेट के क्यू400 एयरक्राफ्ट बेड़े के करीब 40 पायलटों ने तब तक उड़ान भरने से इनकार कर दिया, जब तक एयरलाइन उनकी बकाया सैलरी का भुगतान नहीं करता। पायलटों के संगठन एएलपीए इंडिया ने भी इस कदम का समर्थन किया है।

यह एयरलाइन पिछले कई महीनों से आर्थिक और ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना कर रही है, और एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए एयरलाइन पर कड़ी नजर रखे हुए है।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हाल ही में क्यू 400 विमान उड़ाने वाले 40 पायलटों ने अपनी बकाया सैलरी का भुगतान होने तक उड़ान भरने से इनकार कर दिया। इस बारे में और जानकारी तुरंत नहीं मिल सकी। स्पाइसजेट ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

एक फ्लीट ट्रैकिंग वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एयरलाइन के पास 10 विमानों का आपरेशनल फ्लीट है, जिसमें दो क्यू400 शामिल हैं, जबकि 37 विमान खड़े (पार्क) हैं।

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएलपीए इंडिया) ने नौ अक्टूबर को अपने सभी सदस्यों और सिविल एविएशन कम्युनिटी को लिखे पत्र में कहा कि वह इन पायलटों के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें पूरा नैतिक समर्थन देने का भरोसा दिलाता है। साथ ही, एक निष्पक्ष और रचनात्मक समाधान खोजने में हर संभव लाजिस्टिकल, प्रोफेशनल और सलाह-मशविरे से जुड़ी मदद का भी वादा करता है।

बिना कोई खास जानकारी दिए, एएलपीए इंडिया ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि स्पाइसजेट के क्यू 400 फ्लीट को उड़ाने वाले पायलटों के एक समूह ने अपने जायज अधिकारों, प्रोफेशनल सम्मान और सबसे बढ़कर, एविएशन सेफ्टी के कड़े मानकों की रक्षा के लिए एक सैद्धांतिक रुख अपनाने का फैसला किया है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)