Move to Jagran APP

मोदी की आर्थिक नीतियां बुलेट ट्रेन जैसी : एबी

भारत में जापान के बड़े पैमाने पर निवेश के फैसले के पीछे नरेंद्र मोदी सरकार के आर्थिक प्रगति के लिए लिए गए फैसलों को भी जाता है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने इसे खुलकर कह भी दिया।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2015 09:25 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2015 09:29 PM (IST)
मोदी की आर्थिक नीतियां बुलेट ट्रेन जैसी : एबी

नई दिल्ली। भारत में जापान के बड़े पैमाने पर निवेश के फैसले के पीछे नरेंद्र मोदी सरकार के आर्थिक प्रगति के लिए लिए गए फैसलों को भी जाता है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने इसे खुलकर कह भी दिया।

loksabha election banner

एबी ने मोदी की प्रशंसा करते हुए आर्थिक नीतियां लागू करने में उनकी रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी है। रफ्तार में तेज लेकिन पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद। वहीं मोदी ने जापान में मेक इन इंडिया के एक आंदोलन बनने की जमकर प्रशंसा की।

उद्योगपतियों के फोरम को संबोधित करते हुए शिंजो एबी ने कहा कि आर्थिक नीतियां लागू करने में पीएम मोदी की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी ही है। मोदी की आर्थिक नीतियां "शिंकानसेन" जैसी हैं- हाई स्पीड, सुरक्षित, भरोसेमंद और बहुत से लोगों को साथ लेकर चलने वाली।

जापानी भाषा में बुलेट ट्रेन को "शिंकानसेन" कहा जाता है। उन्होंने कहा कि मजबूत भारत जापान के लिए भी अच्छा है। शायद यही कारण है कि जापान ने बुलेट ट्रेन से लेकर रक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश का फैसला किया है और दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत में इनसे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए।

जापान करेगा भारतीय कारें आयात

नरेंद्र मोदी ने जापान में "मेक इन इंडिया" आंदोलन का रूप लेने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसके लिए 11 से 12 अरब डॉलर की राशि निर्धारित की गई है। यह साफ बताता है कि दोनों देश साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं। "मेक इन इंडिया" मुहिम केवल भारत ही नहीं बल्कि जापान में भी "मिशन मोड" में आगे बढ़ रही है।

मोदी ने जापानी निवेशकों को भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का न्योता देते हुए कहा कि भारत संभावनाओं का देश है। भारत को सिर्फ हाई स्पीड ट्रेन ही नहीं, हाई स्पीड ग्रोथ भी चाहिए। मोदी ने दोनों देशों की दोस्ती की मिसाल देते हुए कहा कि हर मोड़ पर जापान भारत के साथ खड़ा हुआ दिखाई देता है।

जापान पहली बार भारत से कारें आयात करने जा रहा है। जापानी कंपनी मारुति सुजुकी यहां निर्माण करेगी और जापान में इसका निर्यात करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.