Move to Jagran APP

मध्यप्रदेश में थम नहीं रही कोरोना महामारी की रफ्तार, भोपाल और इंदौर में सर्वाधिक नए मामले

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का संख्या पिछले 13 दिन से लगातार बढ़ रही है। शनिवार को प्रदेश में 22980 सैंपलों की जांच में 1322 संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 382 मरीज और उसके बाद इंदौर में 326 मरीज मिले।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 08:39 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 08:39 PM (IST)
मध्यप्रदेश में थम नहीं रही कोरोना महामारी की रफ्तार, भोपाल और इंदौर में सर्वाधिक नए मामले
मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का संख्या पिछले 13 दिन से लगातार बढ़ रही है।

भोपाल, राज्य ब्यूरो। मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का संख्या पिछले 13 दिन से लगातार बढ़ रही है। शनिवार को प्रदेश में 22,980 सैंपलों की जांच में 1322 संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 382 मरीज और उसके बाद इंदौर में 326 मरीज मिले। सात जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। इसके पहले 16 अक्टूबर, 2020 को 1352 मरीज मिले थे। तब से मरीजों की संख्या इससे कम ही रही। भोपाल, इंदौर और जबलपुर छोड़ दें तो बाकी जगह नए मरीजों की संख्या 50 से कम रही।

loksabha election banner

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है

मरीज बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर यानी जांचे गए सैंपलों में संक्रमित का प्रतिशत भी पांच फीसद से अधिक है। शनिवार को संक्रमण दर 5.7 फीसद रही जो छह अक्टूबर, 2020 के बाद सर्वाधिक है। यानी करीब पांच महीने बाद संक्रमण दर इस स्तर पर पहुंची है। हालांकि संक्रमण दर ज्यादा होने की एक वजह यह भी है कि जांच करवाने के लिए कम लोग आ रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन मरीज उस अनुपात में स्वस्थ नहीं हो रहे हैं।

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हजार पहुंची

सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते हुए आठ हजार पर पहुंच गई है। इनमें करीब 65 फीसद मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसके पहले तीन नवंबर, 2020 को प्रदेश में 8,044 सक्रिय मरीज थे। इसके बाद से मरीज कम होने के साथ ही सक्रिय मरीज भी लगातार कम हो रहे थे।

प्रदेश में अब तक कुल संक्रमित 2,75,727

प्रदेश में अब तक स्वस्थ 2,63,821

प्रदेश में अब तक मौत 3,906

प्रदेश में अब तक जांचे गए सैंपल 61,40,126

किस जिले में कितने सक्रिय मरीज

इंदौर           2090

भोपाल        2069

जबलपुर      552

उज्जैन        297

रतलाम      263

ग्वालियर    261 

बैतूल        215 

छिंदवाड़ा  207

बुरहानपुर 129


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.