यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रिंस हैरी की शादी, अपनी मां की अहम भूमिका चाहती हैं मेघन मर्केल
अटकले लगाई जा रही हैं कि रैगलैंड अपनी बेटी की शादी के बाद गलियारे से नीचे उतरना चाहती थी।

नई दिल्ली, जेएनएन। बचपन में अपने माता-पिता के तलाक के दौर को देख चुके किसी भी बच्चे के लिए अपनी शादी की योजना बनाना आसान नहीं होता है, विवाद उसका पीछा कर ही लेता है, और हां उसके लिए किसी पांच हजार कैमरों और पत्रकारों की भीड़, हजारों वर्षों पुराने महल, रॉयल गुरखा राइफल और कैंटरबरी के आर्कबिशप का मौजूदगी जरुरी नहीं होती है।
जैसा इन दिनों मेघन मार्केल के साथ हुआ, दरअसल हुआ यूं कि अमेरिकी अभिनेत्री मेघन मार्केले अपनी शादी में अपनी मां डोरिया रैगलैंड की अहम भूमिका की पुरजोर वकालत कर रही थी, उन्हें ऐसा इसलिए करना पड़ रहा था कि क्योंकि रॉयल वेडिंग में मां की दुल्हन को पर्दे के पीछे ही रखा जाता है। गौरतलब है कि मेघन की 19 मई को प्रिंस हैरी के साथ शादी होने वाली है। जब मार्केल छोटी थी, उस वक्त उनके माता-पिता का तलाक हो गया था, ऐसें में उनका पालन पोषण उनकी मां रैगलैंड ने किया। रैगलैंड एक योगा प्रशिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मां और बेटी एक दूसरे के काफी नजदीक है।
ऐसे में ऐसी अटकले लगाई जा रही हैं कि रैगलैंड अपनी बेटी की शादी के बाद गलियारे से नीचे उतरना चाहती थी। हालांकि रॉयल खानदान के नियम इसकी इजाजत नहीं देते हैं। ऐसा कोई चलन नहीं है, जिसमें मां को पिता की जगह दी जाएं। शादी की इस चलन के मुताबिक नवविवाहित जोड़े के साथ उनके पिता कदमताल करते हैं, जो कि उन्हें वेन्यू में लाते है और वहां से गलियारे से होकर उनके साथ गुजरते हैं।
हालांकि इस बार की शादी में कुछ मामूली सुधार किया गया है, जिसके मुताबिक मेघन की मां रैगलैंड अपनी बेटी के साथ सेंट जार्ज सैपल जाएंगी, उसके बाद ननविवाहित जोड़े के साथ गलियारे से गुजरेंगी। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के प्रवक्ता डिक्की आर्बिटर के मुताबिक पिता हमेशा पिता रहेगा। शादी में मां का कोई रोल नहीं होता है।
हालांकि मेघन की ओर अपनी मां के लिए ऐसा किया जा रहा है। वहीं, मेघन मार्केल के पिता इस पुराने चलन को खुद निभाना चाहते हैं। उनकी ओर से लिखे गए एक पत्र को बीते बुधवार को टच मैग्जीन ने प्रकाशित किया है, जिसके मुताबिक उन्होंने प्रिंस हैरी को एक पत्र लिखा है। थामस के पत्र के मुताबिक उन्हें मेघन की शादी की गेस्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। मेघन के पिता की ओर से कहा गया है कि शायद मेघन पर हॉलीवुड फेम सिर चढ़ गया है। इसी की वजह से उनकी ओर से अपने परिवार को शादी में नहीं बुलाया गया है, जबकि सारे अजनबियों को दावत दी गई है। उन्होंने पूछा कि,"ऐसा कौन करता है"।
किंग्सटन पैलेस की ओर से शुक्रवार को शादी की डिटेल जारी की गई है। हालांकि इस डिटेल में कई सवालों के जबाव नहीं दिए गए है, जैसे कि क्या मेघन के परिवार को आर्म कोट दिया जाएगा? क्या चुंबन दृश्य होगा? इस तरह के सवालों का जबाव नहीं दिया गया है।
प्रिंस हैरी के संचार सेक्रेट्री जेसन कनौफ की ओर से वादा किया गया है कि जैसे ही शादी की बाकी तैयारियों की डिटेल तैयार हो जाएगी, उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। शादी में मेघल के करीबी दोस्त का समूह शामिल होगा। वहीं शाही परंपरा के मुताबिक दंपति माता-पिता, ड्यूक आफ एडिनबर्ग, प्रिंस ऑफ वेल्स, डच ऑफ कार्निवाल मौजूद रहेगे। पिपल मैगजीन के मुताबिक प्रिस हैरी ने रैगलैंड के साथ काफी वक्त बिताया है और मिस्टर मार्केल को शादी में शामिल करने को लेकर उनकी अनुमित मांगी है। ऐसे में उनकी अपने ससुर के साथ पहली बैठक होगी।
