Move to Jagran APP

कोलकाता में STF ने 7 लाख की जाली नोट के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

कोलकाता में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जाली नोटों के साथ लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी बुधवार को हुई।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 09:55 AM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 10:12 AM (IST)
कोलकाता में STF ने 7 लाख की जाली नोट के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
कोलकाता में STF ने 7 लाख की जाली नोट के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

कोलकाता, एएनआइ। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जाली नोटों के साथ लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी बुधवार को हुई। दोनों लोगों के पास से दो हजार नोट के सात लाख रुपए बरामद हुए हैं। एसटीएफ की टीम आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

इससे पहले मालदा में भी पिछले महीने जनवरी में करीब पौने पांच लाख के जाली नोट बरामद किये गए थे। वैष्णव नगर थाना के भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र कुंभिरा ग्राम पंचायत के शब्दलपुर इलाके में बीएसएफ के खुफिया विभाग ने अभियान चलाकर जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से दो-दो हजार के दो हजार नोट मिले थे।

आरोपी तस्कर का नाम इकबाल शेख (19) बताया गया था। वह वैष्णव नगर थाना के चेकदेवनापुर के खुशालापाड़ा इलाके का निवासी है। युवक जाली नोट लेकर कोलकाता जाने की योजना बना रहा था। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर 24 नंबर बीएसएफ बटालियन के जवानों ने उसको गिरफ्तार किया। उसके पास से चार लाख 76 हजार जाली नोट बरामद किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.