'सरकार से प्रभावित हो सकता है नेता विपक्ष पर स्पीकर का फैसला'
कांग्रेस पार्टी को नेता विपक्ष का पद देने में हो रही देरी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अबतक इसपर फैसला नहीं लिया है। अमरिंदर सिंह ने आशंका जताई कि इस मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष का फैसला सरकार की वजह से प्रभावित हो सकता है। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता अमरिंदर सिंह ने नरेंद
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को नेता विपक्ष का पद देने में हो रही देरी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अब तक इस पर फैसला नहीं लिया है। अमरिंदर सिंह ने आशंका जताई कि इस मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष का फैसला सरकार की वजह से प्रभावित हो सकता है।
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता अमरिंदर सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को नेता विपक्ष पद नहीं दिया जाना बिल्कुल ही अनुचित बात है। सिंह ने कहा कि उन्हें डर हैं कि सरकार के इस कदम से केंद्रीय सर्तकता आयुक्त [सीवीसी] जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति सही तरीके से हो पाएगी?
कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर 10 दिनों पहले लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था लेकिन उन्होंने अब तक फैसला नहीं लिया है। इसी बात को लेकर आशंका है कि उनका फैसला सरकार की वजह से प्रभावित हो सकता है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि स्पीकर किसी पार्टी से संबंधित नहीं होते इसलिए उन्हें स्वतंत्र रूप से फैसला लेना चाहिए उन्हें किसी से प्रभावित नहीं होना चाहिए।
पढ़ें: वेंकैया का ताना भूल कांग्रेस ने मांगा लोस का नेता प्रतिपक्ष पद
पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं मिला तो कोर्ट जा सकती है कांग्रेस!