विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Space Sector: अंतरिक्ष सेक्टर बनाएगा भारत को विकसित देश, शहरों की योजना बनाने को लेकर उठाया जाएगा ये बड़ा काम

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 11 Dec 2023 08:43 PM (IST)

भारत सरकार ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को हासिल ...और पढ़ें

अंतरिक्ष सेक्टर बनाएगा भारत को विकसित देश (फाइल फोटो)
अंतरिक्ष सेक्टर बनाएगा भारत को विकसित देश (फाइल फोटो)

HighLights

  1. किसानों को सही जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी
  2. छात्रों का चयन स्कूल और कालेजों से होगा

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत सरकार ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को हासिल करने में घरेलू अंतरिक्ष सेक्टर सबसे अहम भूमिका निभाने में सक्षम है। अंतरिक्ष उद्योग से जुड़े जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी(जीआईएस)आने वाले दिनों में शहरों की योजना बनाने से लेकर प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग, किसानों को सही जानकारी देने और आम जनता को आसानी से उनकी जमीन का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने तक में उपयोग होगा।

यह बात एसरी इंडिया के एमडी अगेंद्र कुमार और अंतरिक्ष आयोग के सदस्य और इसरो के पूर्व चेयरमैन एएस किरण कुमार ने यहां आयोजित एक परिचर्चा में कही है। एएसरी इंडिया ने देश भर में हर साल अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े एक लाख विद्यार्थियों को समर्थ बनाने के अभियान की शुरुआत की है।

छात्रों का चयन स्कूल और कालेजों से होगा

इन छात्रों का चयन स्कूल और कालेजों से होगा। इसरो के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने कहा है कि अंतरिक्ष में एक बड़ी शक्ति बनने के लिए यह जरूरी है कि भारत में ज्यादा से ज्यादा पेटेंट हासिल करने की कोशिश हो।

ये भी पढ़ें: Road Safety: कॉरिडोर आधारित उपाय बचा सकते हैं 40000 जानें; सड़क सुरक्षा पर रिपोर्ट में दिखाया गया सुधार का रोडमैप