Move to Jagran APP

देश के औद्योगिक आधार को सशक्त बनाने में स्पेस सेक्टर की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: ISRO चीफ

निजी क्षेत्र को स्पेस सेक्टर में प्रवेश की अनुमति देकर इसरो की उपलब्धि का लाभ उठाने के लिए सरकार ने सुधार के उपायों को लागू करने का निर्णय लिया है।

By Monika MinalEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 11:07 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 12:27 PM (IST)
देश के औद्योगिक आधार को सशक्त बनाने में स्पेस सेक्टर की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: ISRO चीफ
देश के औद्योगिक आधार को सशक्त बनाने में स्पेस सेक्टर की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: ISRO चीफ

 नई दिल्ली, एएनआइ। इसरो प्रमुख के सिवन ने देश के प्राइवेट इंटरप्राइजेज के लिए स्पेस सेक्टर को खोलने की बात कही।  उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारत की औद्योगिक बुनियाद को मजबूत बनाने में स्पेस सेक्टर महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसरो चीफ के सिवन (K Sivan) ने कहा, 'स्पेस सेक्टर भारत के औद्योगिक क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। निजी क्षेत्र को स्पेस सेक्टर में प्रवेश की अनुमति  देकर इसरो की उपलब्धि का लाभ उठाने के लिए सरकार ने सुधार के उपायों को लागू करने का निर्णय लिया है।'  उन्होंने यह भी कहा कि इस सेक्टर में उन्नत अंतरिक्ष तकनीकों के साथ शामिल कुछ देशों में से एक भारत है।

loksabha election banner

भारत सरकार की अनुमति से इसरो ने प्राइवेट इंटरप्राइजेज (Private Enterprises) के लिए स्पेस सेक्टर के दरवाजे खोल दिए हैं। इसरो प्रमुख के सिवन का कहना है कि यदि स्पेस सेक्टर को प्राइवेट इंटरप्राइजेज के लिए खोला जाएगा देशभर की क्षमता का उपयोग अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से लाभ प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। यह न केवल क्षेत्र के त्वरित विकास में परिणाम देगा बल्कि भारतीय उद्योग को वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण जगह बनाने में सफल बनाएगा।

स्वायत्त नोडल एजेंसी के गठन को अनुमति

सरकार की ओर से अंतरिक्ष क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों को प्रवेश की अनुमति देने के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए एक स्वायत्त नोडल एजेंसी 'भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष, संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (Indian National Space, Promotion and Authorisation Centre )' के गठन को मंजूरी दी है। यह अंतरिक्ष प्रयासों में निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा और इसके लिए इसरो अपनी तकनीकी विशेषज्ञता के साथ-साथ सुविधाओं को भी साझा करेगा।'

लॉकडाउन के कारण कई स्पेस कार्यक्रम प्रभावित

उन्होंने महामारी के कारण दुनिया भर में जारी लॉकडाउन की वजह से अंतरिक्ष में मानव को भेजने और चंद्रयान-3 अभियान में देर होने के अलावा इस साल लॉन्च होने वाले 10 अंतरिक्ष अभियानों के बाधित होने की बात कही। इसरो प्रमुख ने कहा कि इसरो अपने अंतरिक्ष अभियानों पर लॉकडाउन के प्रभाव का आकलन करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.