भारत से चुराई कलाकृतियां सोनिया की बहन हैं बेचती : सुब्रह्मण्यम स्वामी
हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी की बहन पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। खबर में जानें क्या है आरोप..
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट करके आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहन इटली में भारत से चुराई गई प्राचीन धरोहरें और एंटीक सामान बेचती हैं।
ऐसी ही सनसनीखेज आरोप लगाते हुए सुब्रह्मण्यम स्वामी के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया की बहन इटली के एक शहर में अपनी मां के साथ एंटीक की दुकान चलाती हैं। वहां वह बड़े पैमाने पर भारत से चुराई गई मूर्तियां और अन्य बेशकीमती कलाकृतियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचती हैं।
यह भी पढ़ेंः सूखे और बाढ़ से प्रभावित तीन राज्यों के लिए केंद्र ने मंजूर किए 842 करोड़ रुपए