घडियाली आंसू बहा रहे सोनिया, राहुल, मोदी
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि प्रदेश में आए फेलिन तूफान से हुई तबाही पर कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व गुजरात मुख्यमंत्री घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले कांग्रेस व भाजपा के नेता झूठी हमदर्दी दिखा रहे हैं।
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि प्रदेश में आए फेलिन तूफान से हुई तबाही पर कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व गुजरात मुख्यमंत्री घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले कांग्रेस व भाजपा के नेता झूठी हमदर्दी दिखा रहे हैं।
पिता बीजू पटनायक के 98वें जन्मदिवस पर आयोजित जनसभा में नवीन पटनायक ने कहा कि सोनिया, राहुल व नरेंद्र मोदी जैसे नेता उस समय कहां थे, जब प्रदेश विभीषिका से कराह रहा था। प्रदेश की जनता बाढ़ से जूझ रही थी तो कोई नेता आगे नहीं आया। उत्तराखंड में आई तबाही के बाद सभी नेताओं ने वहां हाथ बढ़ाए लेकिन ओडिशा की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। संप्रग सरकार ने तो प्रदेश को विशेष दर्जा देने से भी इन्कार कर दिया।