Move to Jagran APP

आगरा में सोनिया के विमान की आपात लैंडिंग

गोरखपुर रैली से दिल्ली लौटते समय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का हवाई जहाज खराब मौसम में फंस गया। दिल्ली का मौसम साफ नहीं होने के कारण उनके चार्टर्ड विमान को आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर उतारा गया। जहां करीब डेढ़ घंटे तक सोनिया गांधी मौसम साफ होने का इंतजार करती रहीं। सोनिय

By Edited By: Published: Fri, 09 May 2014 01:48 AM (IST)Updated: Fri, 09 May 2014 02:37 AM (IST)
आगरा में सोनिया के विमान की आपात लैंडिंग

आगरा, जागरण संवाददाता। गोरखपुर रैली से दिल्ली लौटते समय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का हवाई जहाज खराब मौसम में फंस गया। दिल्ली का मौसम साफ नहीं होने के कारण उनके चार्टर्ड विमान को आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर उतारा गया। जहां करीब डेढ़ घंटे तक सोनिया गांधी मौसम साफ होने का इंतजार करती रहीं।

loksabha election banner

सोनिया की गुरुवार को गोरखपुर में रैली थी। जनसभा के बाद शाम को उनके विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। रास्ते में पायलट को सूचना दी गई कि दिल्ली में विमान उतारने के लिए अनुकूल मौसम नहीं है। मौसम की यह स्थिति आगरा और आसपास के क्षेत्रों में भी थी, जहां धूल भरी तेज आंधी चल रही थी। अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर व्यवस्था किए जाने के बाद रात करीब 8.15 बजे सोनिया गांधी के चार्टर्ड प्लेन को उतारा। इंतजार के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट स्थित वीआइपी लाउंज में आराम किया। उनके साथ पार्टी नेत्री अंबिका सोनी भी थीं।

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि मौसम साफ होने पर विमान रवाना हो गया।

पढ़े: नीच सोच वाला व्यक्ति देश को क्या संभालेगा: सोनिया

सोनिया ने किया मनमोहन का गुणगान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.