Move to Jagran APP

गांधीजी के आदर्शो को भूल गई भाजपा: सोनिया गांधी

किशनगंज [जागरण संवाददाता]। आम चुनाव से पहले बिहार के जनता की नब्ज टटोलने व कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को किशनगंज जिले के रुईधासा मैदान पहुंचीं। जिले के चकला में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शाखा का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

By Edited By: Published: Thu, 30 Jan 2014 05:05 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2014 08:58 PM (IST)
गांधीजी के आदर्शो को भूल गई भाजपा: सोनिया गांधी

किशनगंज [जागरण संवाददाता]। आम चुनाव से पहले बिहार के जनता की नब्ज टटोलने व कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को किशनगंज जिले के रुईधासा मैदान पहुंचीं। जिले के चकला में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शाखा का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। संप्रग अध्यक्ष ने कहा कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है और दो विचारधाराओं में जंग छिड़ी है। एक विचारधारा समाज को बांटने और हिंसा भड़काने की राजनीति करने वालों की है तो दूसरी कांग्रेस की है, जो हिंसा के खिलाफ रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी गांधी जी के आदर्शो से भटक गई है।

loksabha election banner

उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा। कहा, ये देश की जनता को तय करना है कि वो किस विचारधारा के साथ चलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई की जनता सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस का साथ देगी। गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को याद करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि 65 साल पहले सांप्रदायिक विचारधारा वाले एक व्यक्ति ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। अब उनके विचारों को तहस-नहस करने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए पिछले 10 सालों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी और 1.34 लाख करोड़ से भी अधिक की राशि दी। लेकिन विकास की जिम्मेदारी राज्य की भी है।

इसके पूर्व सोनिया गांधी ने एएमयू की शाखा का शिलान्यास किया। जिसमें बिहार के राज्यपाल डीवाई पाटिल व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

एएमयू शाखा के लिए 400 करोड़ भी कम : नीतीश

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शाखा की स्थापना के लिए कम से कम 400 करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए। हालांकि यह राशि भी कम है। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से महज 137 करोड़ रुपये ही मिले। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश के पोठिया प्रखंड में बनने वाले कृषि महाविद्यालय के लिए ही राज्य सरकार ने 992 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में जितने भी कोर्स की पढ़ाई हो रही है, सभी यहां पढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही इसके निर्माण के लिए केंद्र को और सहायता देनी चाहिए।

पढ़े: कांग्रेस कायर, राहुल दिखावटी: नीतीश

एक मंच पर लालू-नीतीश, जमकर चले व्यंग्यबाण

कांग्रेस को मध्यस्थ बनाकर होगी लोजपा-राजद की बात

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.