'सोनिया कांग्रेस' ने नरसिम्हा राव की छवि खराब की: संजय बारू
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने गुरुवार को यहां एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को नरसिम्हा राव की छवि खराब करने का दोषी ठहराया।
हैदराबाद, प्रेट्र। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के खाते में 1991 के आर्थिक सुधार के अलावा भी कई उपलब्धियां हैं। मसलन, पंजाब में आतंकवाद का खात्मा और जम्मू-कश्मीर में सफलतापूर्वक चुनाव कराना। लेकिन खुद उनकी पार्टी कांग्रेस ने ही उनकी छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने गुरुवार को यहां एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को नरसिम्हा राव की छवि खराब करने का दोषी ठहराया।
एक और किताब बम: पीएम नहीं सोनिया गांधी ही करती थीं सारे फैसले
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि राव की उपलब्धियों को पर्याप्त ख्याति नहीं मिली। बारू ने कहा, 'सोनिया कांग्रेस' ने जानबूझकर राव की छवि खराब करने और इतिहास की किताबों से उनका नाम मिटाने की कोशिश की। जहां तक उपलब्धियों और सरकार चलाने की बात है देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों में राव को मैं जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर रखता हूं। नरसिम्हा राव 1991 से 1996 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।
राव पर बारू की किताब '1991..हाउ पीवी नरसिम्हा राव मेड हिस्ट्री' हाल ही में प्रकाशित हुई है।
मनमोहन सिंह पर बन रही 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 2017 में होगी रिलीज