विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शातिर सोनम की एक और साजिश का पर्दाफाश, अगर राजा जिंदा बचता तो सोनम ने बनाया था प्लान-B

Published: Wed, 11 Jun 2025 12:13 PM (IST)

Sonam Raghuvanshi Plan B इंदौर की सोनम ने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश मेघालय में रची। पुलिस के ...और पढ़ें

राजा को मारने के लिए सोनम ने बनाया था प्लान-बी। फाइल फोटो
राजा को मारने के लिए सोनम ने बनाया था प्लान-बी। फाइल फोटो

HighLights

  1. राजा को मारने के लिए सोनम का प्लान-बी भी था तैयार।
  2. राजा को सेल्फी लेने के बहाने ऊंचाई से दे देती धक्का।
  3. शिलांग में ऊंची जगह की तलाश में थी सोनम।

जेएनएन, इंदौर (मध्य प्रदेश)। सोनम की बेवफाई के चर्चे पूरे देश में हो रहे हैं। सोनम कैसे पति राजा रघुवंशी को हनीमून के बहाने मेघालय लेकर गई और वहां उसकी हत्या करवा दी। वैसे तो सोनम ने राजा की मौत का प्लान शादी के 6 दिन बाद ही बना लिया था, लेकिन अगर यह प्लान कामयाब न होता, तो सोनम ने प्लान बी भी तैयार रखा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम ने पति राजा को मारने के लिए सुपारी किलर्स तो बुलाए ही थे, लेकिन अगर वो राजा की जान ले पाते तो सोनम ने सेल्फी लेने के बहाने राजा को पहाड़ी से धक्का देने की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी केस में एक और शख्स की एंट्री, कौन है जितेंद्र रघुवंशी; सामने आया हवाला कनेक्शन

क्या था सोनम का प्लान-बी?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोनम के पास प्लान बी भी तैयार था। सोनम ने सोचा था कि अगर राजा किसी तरह बच गया तो वो सेल्फी लेने के बहाने राजा को पहाड़ के किनारे पर लेकर जाएगी और वहां से राजा को धक्का दे देगी।

शिलांग में ऊंची जगह ढूंढ रही थी सोनम

यही नहीं, इसके बाद सोनम सभी को यही बताती कि राजा एक हादसे का शिकार हो गया और खाई से नीचे गिर गया। राजा की मौत के बाद सोनम राज कुशवाहा के साथ कहीं बाहर शिफ्ट होने की तैयारी में थी। सोनम शिलांग में किसी ऐसी ही ऊंचाई वाली जगह की तलाश में थी, जहां से राजा को धक्का देना आसान हो।

सोनम के साथ मेघालय के लिए रवाना हुई पुलिस

सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस पटना एअरपोर्ट से कोलकाता लेकर जाएगी, जहां से उसे शिलांग ले जाया जाएगा। राज कुशवाहा समेत चारों आरोपियों को भी मेघालय पुलिस इंदौर एअरपोर्ट से लेकर शिलांग के लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी मर्डर के आरोपी को देख फूटा शख्स का गुस्सा, पुलिस के सामने ही जड़ा जोरदार थप्पड़; Video वायरल