विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोइंग के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज... अहमदाबाद विमान हादसे में मां को न्याय दिलाने के लिए बेटे ने दर्ज कराया मामला

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 13 Aug 2025 11:49 PM (IST)

अहमदाबाद एअर इंडिया विमान दुर्घटना में अपनी मां कल्पना बेन प्रजापति को खोने वाले हीर प्रजापति ने शीघ्र न्याय की ...और पढ़ें

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पीड़ित के बेटे ने बोइंग के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज कराया
अहमदाबाद विमान दुर्घटना पीड़ित के बेटे ने बोइंग के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज कराया

HighLights

  1. हीर ने इसके लिए माइक एंड्रयूज को अपना वकील नियुक्त किया है
  2. हीर प्रजापति ने परिवार की मदद के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया

 एएनआई, अहमदाबाद। अहमदाबाद एअर इंडिया विमान दुर्घटना में अपनी मां कल्पना बेन प्रजापति को खोने वाले हीर प्रजापति ने शीघ्र न्याय की उम्मीद में बोइंग के खिलाफ अमेरिकी संघीय न्यायालय में केस दर्ज कराया है। हीर ने इसके लिए माइक एंड्रयूज को अपना वकील नियुक्त किया है।

'भारत में मुकदमे सालों तक खिंच जाते हैं'

उन्होंने कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि ब्लैक-बाक्स से मिली जानकारी का कच्चा-चिट्ठा जल्द से जल्द हमारे सामने आएगा ताकि हम अपने वकील के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला ले सकें। भारत में मुकदमे सालों तक खिंच जाते हैं। हम अमेरिका में मुकदमा लड़ रहे हैं ताकि फैसला जल्दी सुनाया जा सके।''

भारत सरकार, पुलिस और डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया

हीर प्रजापति ने परिवार की मदद के लिए भारत सरकार, पुलिस और डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा। जब यह घटना हुई, तो सरकार ने हमारी बहुत मदद की। हम डॉक्टरों के भी आभारी हैं, जिन्होंने त्वरित डीएनए परीक्षण के बाद शव हमें सौंप दिए।