Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की मांग दलितों के खिलाफ बयान देने वाले वीके सिंह को सरकार करे बर्खास्‍त

    पूर्व सेनाध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह द्वारा कुछ समय पहले दिए गए विवादित बयान पर आज राहुल गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस ने संसद भवन में स्थित महात्‍मा गांधी की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने मंत्री के बयान पर अफसोस जताया। इससे पहले कांग्रेस ने सदन

    By Kamal VermaEdited By: Updated: Mon, 07 Dec 2015 11:40 AM (IST)

    नई दिल्ली। पूर्व सेनाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह द्वारा कुछ समय पहले दिए गए विवादित बयान पर आज राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने संसद भवन में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मंत्री के बयान पर अफसोस जताया। इस दौरान पार्टी के कई नेता वहां पर मौजूद थे। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दलित विरोधी बयान देने वाले जनरल सिंह को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने मांग की सरकार ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर दे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले वीके सिंह ने हरियाणा में दलित के घर को जलाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि यदि किसी कुत्ते को कोई पत्थर भी मार दे तो सरकार पर सवाल खड़े किए जाते हैं। यह सही बात नहीं है। उनके इस बयान पर कई पार्टी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान पर माफी भी मांग ली थी।

    इससे पहले कांग्रेस ने सदन में अपनी रणनीति तय करने के लिए सांसदों के साथ बैठक भी की। इसकी अध्यक्षता पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की। इस वार्ता के दौरान कई मुद्दों पर पार्टी का रुख तय किया गया। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने इस मुद्दे को आज राज्यसभा में भी उठाया। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मंगलवार को इस्लामाबाद जा रही हैं, इसपर वह लौटकर बयान देंगी।वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि संसद सत्र चल रहा है। इसके बाद जब भी विदेश मंत्रालय को उचित समय लगेगा, वह इस पर जवाब देगा। विपक्ष के इसे महाधोखा बताने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे मुद्दों से निपटने का ज्यादा अनुभव है। कांग्रेस नेताओं को इस पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

    पढ़ें: भारत-पाक एनएसए वार्ता पर गहराया विवाद, कांग्रेस ने बताया धोखा