Move to Jagran APP

पश्चिम की कुछ ताकतें भारत के विकास को पचा नहीं पा रही: वेंकैया नायडू

नायडू ने दावा किया कि भारत के कुछ विकृत लोग देश से बाहर जाते हैं और कहते हैं कि ब्रिटिश शासन बेहतर था। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से किसी नेता ने ऐसा नहीं कहा। मैं किसी और व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहता हूं।

By AgencyEdited By: Amit SinghPublished: Wed, 22 Mar 2023 12:53 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2023 12:53 AM (IST)
पश्चिम की कुछ ताकतें भारत के विकास को पचा नहीं पा रही: वेंकैया नायडू
पश्चिम की कुछ ताकतें भारत के विकास को पचा नहीं पा रही

नई दिल्ली, प्रेट्र: पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम की कुछ ताकतें भारत की प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में सच्ची धर्मनिरपेक्षता का पालन किया जाता है। नायडू ने यह भी कहा कि राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए सेना को किसी विवाद में नहीं शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि वह जम्मू-कश्मीर में प्रतिकूल परिस्थितियों में काम कर रही है।

loksabha election banner

विवाद पैदा करने की कोशिश

उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें कश्मीर को लेकर परेशानी और विवाद पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। भारत में लोकतंत्र के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी और अदाणी समूह से जुड़े मुद्दों को लेकर संसद में गतिरोध के बीच, नायडू ने कहा कि सदन को बहस एवं चर्चा करनी चाहिए और निर्णय लेना चाहिए, लेकिन संसद में कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए। नायडू ने 29वें लाल बहादुर शास्त्री स्मृति व्याख्यान में कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

भारत को दुनिया भर में मिल रहा सम्मान

उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया भर में सम्मान मिल रहा है, हालांकि पश्चिम की कुछ ताकतें, खास कर औपनिवेशिक शासक, भारत की प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। नायडू ने कहा कि यही कारण है कि भारत और इसकी प्रगति के बारे में आपको अक्सर यहां-वहां नकारात्मक खबरें मिलेंगी। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। नायडू ने दावा किया कि भारत के कुछ विकृत लोग देश से बाहर जाते हैं और कहते हैं कि ब्रिटिश शासन बेहतर था। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से, किसी नेता ने ऐसा नहीं कहा। मैं किसी और व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहता हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.