विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैदराबाद में 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दुष्कर्म, नई जॉब की पार्टी के बहाने बचपन के दोस्त ने ही लूटी अस्‍मत

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Tue, 30 Jul 2024 08:01 PM (IST)

हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक महिला ...और पढ़ें

हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला के साथ दुष्कर्म।
हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला के साथ दुष्कर्म।

पीटीआई, हैदराबाद। हैदराबाद में एक 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

पार्टी देने के लिए रेस्तरां गई थी महिला

दरअसल, एक महिला ने अपनी नई नौकरी मिलने की खुशी में अपने बचपन की दोस्त के साथ सोमवार रात जश्न मनाने के लिए एक रेस्तरां में गई। यहां पर दोनों ने शराब पी, जिसके बाद बचपन के दोस्त ने उसको एक कमरे में ले गया और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में एक एक कॉमन फ्रेंड ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने कहा कि शिकायत में कहा गया है कि दुष्कर्म के बाद महिला के बचपन के दोस्त और एक एक कॉमन फ्रेंड मौके से चले गए और महिला ने बाद में अपने भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला के शिकायत पर इस मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ेंः

जिनकी जाति का कुछ पता नहीं, वे भी जातिगत जनगणना की बात करते हैं; अनुराग ने कसा तंज तो आग बबूला हुए राहुल गांधी