13 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या, पिता ने साइबरबुलिंग का आरोप लगाया
इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ‘फाइनेंस विद हरीश’ नाम से लोकप्रिय फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश (27) ने सुसाइड कर लिया। वे ...और पढ़ें

13 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
वी. हरीश चेन्नई के रहने वाले थे उन्होंने एक किराए के विला में आत्महत्या की
वी. हरीश फाइनेंस और शेयर मार्केट को लेकर लोगों को अपनी राय देते थे
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ‘फाइनेंस विद हरीश’ नाम से लोकप्रिय फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश (27) ने सुसाइड कर लिया। वे चेन्नई के किराए के विला में फंदे से लटके मिले। उनके इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
हरीश के पिता का आरोप है कि वेंचर स्टूडियो जेमुरिया इंक के सीईओ जेसन सैमुअल ने उन्हें निशाना बनाया और साइबरबुलिंग की।
सैमुअल की शिकायतों के बाद मेटा ने हरिश का इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल कर दिया था। इसके बाद वे नए हैंडल पर वीडियो जारी कर रहे थे।
पिता का कहना है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने पुलिस जांच की मांग की है।
जेसन सैमुअल ने एक्स पर पोस्ट कर हरिश की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने साइबरबुलिंग के आरोप से इनकार किया और कहा कि मैंने सिर्फ यह बताया था कि उन्होंने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया।
उनके पास सेबी आरआईए लाइसेंस नहीं था और उन्होंने एएमएफआई लाइसेंस को लेकर गलत जानकारी दी। मैंने उन्हें उचित लाइसेंस लेकर काम करने को कहा था। मुझे इस घटना की उम्मीद नहीं थी।
