Move to Jagran APP

पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, हरियाणा-पंजाब में गिरेे ओले, अगले 2 महीने तक 30 ट्रेन रद

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। रेलवे ने मौसम के चलते 30 ट्रेनों का संचालन अगले दो माह तक रद कर दिया है।

By Vikas JangraEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 08:05 AM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 10:43 AM (IST)
पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, हरियाणा-पंजाब में गिरेे ओले, अगले 2 महीने तक 30 ट्रेन रद
पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, हरियाणा-पंजाब में गिरेे ओले, अगले 2 महीने तक 30 ट्रेन रद

नई दिल्ली, जेएनएन। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। बुधवार को उत्तराखंड के चारधाम, हिमाचल के शिमला और जम्मू-कश्मीर में घाटी व लद्दाख में विभिन्न इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। कारगिल में पारा शून्य से 9.3 डिग्री दर्ज किया गया तो गुलमर्ग में शून्य से आठ डिग्री नीचे।

loksabha election banner

राज्य में रेल भी यातायात प्रभावित रहा। जम्मू पहुंचने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें देरी से पहुंची। बर्फबारी के चलते कश्मीर घाटी व लद्दाख में ठंड बढ़ी है। पंजाब में लगातार तीसरे बादल छाए रहे। यह हाल हरियाणा का भी रहा। वहां मंगलवार से हो रही बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में भी मौसम बदला है। ग्वालियर में झमाझम बारिश हुई। दिल्ली में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

केदारनाथ और गंगोत्री में एक फीट बर्फ गिरी

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में हल्की बूंदाबांदी; सर्द हुआ मौसम

उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के अलावा औली, हर्षिल व मसूरी की ऊंची चोटियों में हुए हिमपात से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। कुमाऊं में हिमालय की ऊंची चोटियों में बर्फबारी व निचले कई इलाकों में बारिश से एकाएक ठंड बढ़ गई है।

बुधवार शाम तक गंगोत्री व केदारनाथ में एक-एक फीट बर्फ गिरी। यहां करीब छह घंटे लगातार बर्फबारी हुई। गोमुख व नेलांग घाटी में एक फीट से अधिक बर्फ पड़ी। मसूरी की ऊंची पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी के साथ ही दून व हरिद्वार में हल्की बारिश हुई। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। 

रोहतांग में दो फुट, मनाली-शिमला में छह सेंटीमीटर बर्फबारी

शिमला, मनाली सहित कई जगह हिमपात, 100 बस रूट प्रभावित

हिमाचल के शिमला और मनाली सहित कई जगह हिमपात हुआ। भरमौर और हरिपुरधार में सीजन में पहली बार बर्फ गिरी। रोहतांग में दो फीट, मनाली और शिमला में छह सेंटीमीटर बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बर्फबारी से सौ बस रूटों पर असर पड़ा है। बर्फबारी के चलते राज्य में होटल कारोबार में उछाल आया है। बुकिंग पचास फीसद तक बढ़ गई है।

रेल व हवाई यातायात भी प्रभावित

धुंध के चलते रेलवे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बुधवार को चंडीगढ़ में सुबह 9:35 बजे पहुंचने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा नौ घंटे की देरी से शाम को 6:50 बजे पहुंची। बता दें कि रेलवे ने मौसम के चलते 30 ट्रेनों का संचालन अगले दो माह तक रद कर दिया है। इनमें से अधिकांश पूर्व दिशा की ट्रेनें हैं। साथ ही कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के फेरे घटाए जा रहे हैं। कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। धुंध का असर हवाई यातायात पर भी देखने मिला।

दिल्ली में सबसे ठंडा रहा कल का दिन

दिल्ली में छह साल का सबसे ठंडा 12 दिसंबर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार तड़के हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चली। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम हो गया और 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी यह 12 दिसंबर के दिन बीते छह सालों में सबसे कम रहा।

कारगिल में पारा-9.3 डिग्री

उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जमकर हिमपात हुआ। कारगिल में तो पारा शून्य से 9.3 डिग्री दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में ओले भी गिरे

उत्तर भारत के कई राज्यों मसलन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी और बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे ठंड बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.