Move to Jagran APP

पहाड़ों पर बर्फ का 'कहर' जारी, जम्मू कश्मीर में और बढ़ेगी ठंड; दिल्ली में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि मंगलवार व बुधवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 12:11 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 12:11 AM (IST)
पहाड़ों पर बर्फ का 'कहर' जारी, जम्मू कश्मीर में और बढ़ेगी ठंड; दिल्ली में हो सकती है बारिश
पहाड़ों पर बर्फ का 'कहर' जारी, जम्मू कश्मीर में और बढ़ेगी ठंड; दिल्ली में हो सकती है बारिश

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते ठंड फिर से बढ़ गई है। इसके चलते मैदानी क्षेत्र में भी ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि दिल्ली और एनसीआर में रविवार को दिन भर धूप खिली रही। हालांकि, सोमवार को दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण दिल्ली में फिलहाल ठंडी हवा चल रही है। इससे दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि मंगलवार व बुधवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद दिल्ली में धुंध छाए रहने का अनुमान है।

पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

हिमाचल में मौसम को देखते हुए छह जिलों के लिए सोमवार को आरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बर्फबारी के कारण कई मार्ग अब भी बंद हैं। बता दें कि रविवार को प्रदेश में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। प्रदेश में एक ही दिन में चार से पांच डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। कुल्लू में शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद 10500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सरयोलसर झील जम चुकी है।

शीत की चपेट में उत्तराखंड

वहीं, बर्फबारी और बारिश से उत्तराखंड कड़ाके की शीत की चपेट में है। प्रदेश में बर्फबारी से 50 से ज्यादा गांव जिला मुख्यालयों से कट गए हैं। प्रदेश में तीन शहरों का तापमान शून्य से भी नीचे है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में सोमवार से अगले दो दिनों तक बर्फबारी और बारिश के आसार बने हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.