विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR विवाद पर स्मृति ईरानी का विपक्ष पर पलटवार, अमिताभ बच्चन की फिल्म का सीन शेयर कर राहुल गांधी पर कसा तंज

Published: Thu, 15 Oct 2026 05:29 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 06:03 PM (IST)

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर SIR मुद्दे को लेकर हमला किया, एक्स पर एक AI वीडियो साझा किया। यह ...और पढ़ें

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार अमिताभ बच्चन वीडियो से तंज

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार अमिताभ बच्चन वीडियो से तंज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक AI जनरेटेड वीडियो शेयर करते हुए वोटर लिस्ट के SIR मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाने पर लिया।

स्मृति ईरानी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, आप किसी ऐसे व्यक्ति को जगा सकते हैं जो सच में सो रहा हो, लेकिन उस व्यक्ति को नहीं जो देश को गुमराह करने के लिए अंधे होने का नाटक कर रहा हो।

SIR एक्सप्लेन दिया नाम

स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किया गया यह एआई वीडियो क्लिप बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की एक फिल्म के दृश्य पर आधारित है। वीडियो में अमिताभ बच्चन का किरदार समझाता है कि किस तरह एक भ्रष्ट अधिकारी द्वारा डेथ सर्टिफिकेट जारी न किए जाने के कारण उसका नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जा सका।

इसके चलते एक राजनीतिक दल ने उसके फर्जी वोट का इस्तेमाल मडगांव में किया। ईरानी ने व्यंगात्मक क्लिप का शीर्षक, SIR एक्सप्लेन रखा है, जिसके जरिए उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब राहुल गांधी और विपक्षी दलों ने SIR प्रक्रिया के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत गड़बड़ियां हो रही हैं। इसी विरोध के तहत राहुल गांधी ने संसद से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था और अन्य विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है।