Move to Jagran APP

Asteroid Apophis: पृथ्वी के नजदीक से शांति से गुजर गया 'तबाही का देवता', जानें- अब कब धरती से टकराने की है आशंका

डॉ. शशिभूषण पांडे बताते हैं कि लघु ग्रहों के धरती के करीब से गुजरना जितना आम है उतना ही खतरनाक भी। पृथ्वी के लिए ये बड़े खतरे माने जाते हैं। इस कारण विज्ञानी इन पर पैनी नजर रखते हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 10:45 PM (IST)
Asteroid Apophis: पृथ्वी के नजदीक से शांति से गुजर गया 'तबाही का देवता', जानें- अब कब धरती से टकराने की है आशंका
यूनानी भाषा में एपोफिस को तबाही का देवता कहा जाता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। चर्चित लघु ग्रह एपोफिस शुक्रवार-शनिवार की रात करीब सवा बजे पृथ्वी के पास से गुजर गया। विज्ञानियों के अनुसार, यह पृथ्वी से 10,471,577 मील की दूरी से गुजरा। मतलब यह चांद और धरती के बीच से गुजरा है। एपोफिस की खोज वर्ष 2004 में हुई थी। इसका आकार करीब चार सौ मीटर है। यूनानी भाषा में एपोफिस को तबाही का देवता कहा जाता है।

loksabha election banner

वर्ष 2064 में पृथ्वी से टकराने की जताई जा रही आशंका

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के खगोल विज्ञानी डॉ. शशिभूषण पांडे ने बताया कि भविष्य में पृथ्वी से टकराने की आशंका को लेकर यह आकाशीय पिंड चर्चा में रहा है। 2029 में इसके धरती से टकराने की आशंका जताई जा रही थी, मगर अब यह गौण साबित हो चुकी है। अब इसके वर्ष 2064 में पृथ्वी से टकराने की आशंका जताई जा रही है। 

धरती के लिए बड़े खतरे हैं छोटे ग्रह

डॉ. शशिभूषण पांडे बताते हैं कि लघु ग्रहों के धरती के करीब से गुजरना जितना आम है उतना ही खतरनाक भी। पृथ्वी के लिए ये बड़े खतरे माने जाते हैं। इस कारण विज्ञानी इन पर पैनी नजर रखते हैं। पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाले आकाशीय पिंडों को नियर अर्थ आब्जेक्ट कहा जाता है। आधुनिक विज्ञान इतना उन्नत हो चुका है कि यदि कोई लघु ग्रह धरती से टकराने वाला हो तो उससे बचने के उपाय भी विज्ञानियों के पास हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.