विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद: गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत

Published: Thu, 17 Sep 2026 05:45 AM (IST)

धवार शाम को हैदराबाद के पास पेड्डा कंजरला गांव में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान एक झील में गिरकर 6 ...और पढ़ें

हैदराबाद के पास झील में गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की डूबने से मौत (सांकेतिक तस्वीर)

हैदराबाद के पास झील में गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की डूबने से मौत (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. झील में ढीली मिट्टी होने के कारण यह दुर्घटना हुई

  2.  झील एकांत जगह पर थी और आसपास कोई वयस्क नहीं था

पीटीआई, हैदराबाद। हैदराबाद के पास पेड्डा कंजरला गांव में बुधवार शाम को गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान एक झील में गिरकर 6 नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चारिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे एक हॉस्टल में रहने वाले आठ लड़के विसर्जन के दौरान झील में गिर गए। इनमें से दो लड़के बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि छह अन्य डूब गए।

पुलिस के अनुसार, झील में ढीली मिट्टी होने के कारण यह दुर्घटना हुई। पास में मौजूद एक पुलिस कांस्टेबल ने पीड़ितों को सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। झील एकांत जगह पर थी और आसपास कोई वयस्क नहीं था जो बच्चों को बचाने की कोशिश कर सकता।

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और कई अन्य नेताओं ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि भक्तों को जुलूस और मूर्ति विसर्जन के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विसर्जन के दौरान उचित सावधानी बरतें और पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करें।