रायपुर में जेट की छह उड़ान रद, 1800 यात्री हुए प्रभावित, अधिकारियों ने पल्ला झाड़ा
अचानक उड़ान रद करने पर यात्रियों और कंपनी के अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। कंपनी के अधिकारी इस बारे में कुछ बता पाने में असमर्थ रहे। काफी मुश्किल से विवाद सुलझाया गया।
By TaniskEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 08:03 PM (IST)
रायपुर,जेएनएऩ। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल से बुधवार को दिल्ली- मुंबई आने-जाने वाली जेट एयरवेज की छह उड़ान अचानक रद कर दी गईं। इससे 1800 यात्री प्रभावित हुए। इनमें 900 यात्री रायपुर के तथा 900 यात्री दिल्ली व मुंबई के हैं।
अचानक उड़ान रद करने पर यात्रियों और कंपनी के अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। कंपनी के अधिकारी इस बारे में कुछ बता पाने में असमर्थ रहे। काफी मुश्किल से विवाद सुलझाया गया।
स्वामी विवेकानंद विमानतल के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि यात्रियों को उनकी इच्छा के अनुसार टिकट वापस किया गया। नहीं तो दूसरे विमान से ले जाने की व्यवस्था की गई। जेट एयरवेज की उड़ानें अचानक रद करने का महीने भर में यह दूसरा मामला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें