Move to Jagran APP

सिंघु बार्डर मर्डर केस: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से मिला लखबीर सिंह का परिवार, न्याय की मांग

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे निहंगों के समूह ने इस नृशंस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। निहंगों के समूह का दावा था कि लखबीर ने सिखों की पवित्र किताब की बेअदबी करने की कोशिश की थी।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 02:06 PM (IST)
सिंघु बार्डर मर्डर केस: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से मिला लखबीर सिंह का परिवार, न्याय की मांग
लखबीर सिंह के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली-हरियाणा की सीमा सिंघु (Singhu Border) पर बर्बरता का शिकार हुए अनुसूचित जाति के युवक लखबीर सिंह (Lakhbir Singh) का परिवार सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (National Commission for Scheduled Castes) पहुंचा और इसके अध्यक्ष विजय सांपला से मुलाकात की।

prime article banner

इस दौरान नई दिल्ली स्थित एनसीएससी के कर्यालय में लखबीर सिंह के परिवार के  साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति गठबंधन का एक दल भी मौजूद रहा। एनएससीए के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ कर रहे थे। उनके साथ लखबीर सिंह की पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे निहंगों के समूह ने इस नृशंस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। निहंगों के समूह का दावा था कि लखबीर ने सिखों की पवित्र किताब की बेअदबी करने की कोशिश की थी।

इससे पहले लखबीर की हत्या के मामले में करीब 15 दलित संगठनों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को एक ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने आयोग से इस मामले की निष्पक्ष जांच होने और दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने की मांग की थी। उधर, हरियाणा के सोनीपत जिले की एक अदालत ने हत्या में गिरफ्तार चार निहंगों की पुलिस रिमांड को बढ़ा दिया है। पुलिस ने सरबजीत सिंह, नारायण सिंह, गोविंदप्रीत सिंह और भगवंत सिंह को अदालत में पेश किया था।                                              


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.