दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में सिंगापुर ने दिल्ली को पछाड़ा, ये कैसे हुआ?
दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में सिंगापुर ने दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है। सिंगापुर पहले नंबर पर ...और पढ़ें

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में सिंगापुर ने दिल्ली को पछाड़ा
HighLights
सिंगापुर में प्रदूषण बढ़ने की मुख्य वजह इंडोनेशिया के जंगलों में लगी आग
देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बना ग्रेटर नोएडा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में सिंगापुर ने दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है। सिंगापुर पहले नंबर पर है, जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर है। मुंबई भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटर IQAir ने रिपोर्ट जारी की है।
सिंगापुर में प्रदूषण बढ़ने की मुख्य वजह इंडोनेशिया के जंगलों में लगी आग है। इस आग से निकलने वाला धुआं पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में फैल रहा है, जिससे सिंगापुर, मलेशिया और आसपास के इलाकों में हवा की क्वालिटी काफी खराब हो गई है।
IQAir के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, सिंगापुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ‘अनहेल्दी’ या ‘वेरी अनहेल्दी’ कैटेगरी में पहुंच गया है। दिल्ली भी उच्च प्रदूषण स्तर पर बनी हुई है। लिस्ट में कुआलालंपुर, हनोई, ढाका, जकार्ता जैसे शहर भी शामिल हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति इंडोनेशिया में भड़की जंगल की आग और मौसम की परिस्थितियों के कारण बनी है। सिंगापुर सरकार ने प्रदूषण से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सब्सिडी भी शुरू की है।
देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बना ग्रेटर नोएडा
शहर में टूटी सड़कों और निर्माण स्थलों से उड़ती धूल ने हवा को सांस लेने लायक नहीं छोड़ा है। बुधवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 203 और ग्रेटर नोएडा का 225 दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रेटर नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग और स्थानीय विशेषज्ञों के अनुसार, करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण प्रदूषक कण एक जगह नहीं जम रहे हैं, जिससे एक्यूआई 'रेड जोन' (गंभीर श्रेणी) में जाने से बच गया।
लगातार तीसरे दिन ऑरेंज श्रेणी
हालांकि, राहत की बात केवल इतनी ही है। लगातार तीसरे दिन भी हवा 'ऑरेंज जोन' (खराब श्रेणी) में बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।
