विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर्मी पेपर लीक मामले में शिवसेना ने रक्षामंत्री पर्रिकर पर साधा निशाना

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 10:20 AM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 11:31 AM (IST)

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में कहा गया है कि, 'विश्वविद्यालय और बाकी की कई परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते ...और पढ़ें

आर्मी पेपर लीक मामले में शिवसेना ने रक्षामंत्री पर्रिकर पर साधा निशाना
आर्मी पेपर लीक मामले में शिवसेना ने रक्षामंत्री पर्रिकर पर साधा निशाना

मुंबई(पीटीआई)। आर्मी पेपर लीक के मुद्दे पर शिवसेना ने मंगलवार को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इससे सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा है।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है कि, 'विश्वविद्यालय और बाकी की कई परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं। लेकिन अब सेना भर्ती के प्रश्न पत्र भी सुरक्षित नहीं रहे। पेपर लीक का ये मामला तब सामने आया है जब सैनिक अपनी जान की कुर्बानी दे रहे हैं, जोकि सरकार की साख पर बट्टा लगा रहा है।' इसके साथ ही सामना में कहा गया है कि मरोहर पर्रिकर एक बार फिर से गोवा के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और पणजी से रक्षा मंत्रालय की कमाल संझाल रहे हैं, लेकिन कम से कम जब तक वो पद पर बने हैं तब तक उन्हें अपने मंत्रालय के कर्तव्य का पालन करना चाहिए।'

मुखपत्र में आगे कहा गया, 'प्रधानमंत्री राष्ट्रवाद और बलिदान की बात करते हैं लेकिन उनकी बात धरातल पर सही साबित होती नजर नहीं आती। अगर नोटबंदी में राष्ट्रवाद है तो इसे सेना भर्ती में भी अच्छी तरिके के लाना चाहिए।'

बता दें सेना भर्ती में हुए पेपर लीक का मामला सामने आते ही पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी कर 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात को इस रैकेट का भांडाफोड़ हो गया था। वहीं सोमवार को भी कई लोगों की गिरफ्तारी की गई। इन सभी आरोपियों को थाणे अदालत ने चार मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: पर्चा लीक पर सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित

यह भी पढ़ें: बिहार: पेपर लीक मामले में विपक्ष ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया