विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयर इंडिया ने फिर से रद किया शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ का टिकट

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Tue, 28 Mar 2017 03:26 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 04:46 PM (IST)

एयर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट करने वाले शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के विमान टिकट को एयर इंडिया ने रद कर दिया है।

एयर इंडिया ने फिर से रद किया शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ का टिकट
एयर इंडिया ने फिर से रद किया शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ का टिकट

 मुंबई (जेएनएन)। एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ का विमान टिकट रद कर दिया है। गायकवाड़ ने मुंबई से दिल्ली का टिकट बुक कराया था, लेकिन विमानन कंपनी ने गायकवाड़ का टिकट रद कर दिया है। इससे पहले भी एयर इंडिया ने शुक्रवार को गायकवाड़ का पुणे लौटने वाला टिकट रद कर दिया था।

एयर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट की घटना के बाद कई अन्य एयरलाइन कंपनियों ने भी गायकवाड़ पर उड़ान संबंधी प्रतिबंध लगाया है। जिन विमानन कंपनियों ने अपनी उड़ानों से गायकवाड़ के यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया था, उनमें इंडिगो, जेट एयरवेज, स्पाइस जेट तथा गो एयर शामिल हैं।

आपको बता दें कि एयर इंडिया कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में गायकवाड़ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं। गायकवाड़ के खिलाफ आईपीसी 308 और 355 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा एयर इंडिया समेत 6 एयरलाइन्स ने गायकवाड़ पर बैन लगा दिया है।

सोमवार को गायकवाड़ का मुद्दा संसद में भी उठा, मंगलवार को शिवसेना ने लोकसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव भी दिया। शिवसेना सांसद आनंदराव अडसूल ने कहा कि एयरलाइंस का सांसद पर प्रतिबंध लगाना गलत है। यह संविधान और कानून के खिलाफ है और सरकार को इसमें तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: गायकवाड़ उड़ान प्रतिबंध मामले में शिवसेना ने रखा विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया कर्मी से मारपीट मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दर्ज किए बयान