गृहमंत्री के हेलीकॉप्टर का पहिया धंसा, हादसा टला
मेरठ [जागरण संवाददाता]। वेदव्यासपुरी स्थित आरएएफ लोक व्यवस्था प्रशिक्षण अकादमी में बने हेलीपैड पर रविवार को लैंडिंग करते समय केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के हेलीकॉप्टर का पिछला पहिया धंस गया। हालांकि गृहमंत्री सकुशल उतर गए।

पढ़ें: मोदी की सुरक्षा और बढ़ाने की जरूरत नहीं: शिंदे
घटना की सूचना संवाद माध्यमों में प्रसारित होने पर कुछ ही देर में उनकी बेटी ने शोलापुर (महाराष्ट्र) से फोन कर कुशलक्षेम पूछा। बाद में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया की इस तरह की खबरों की वजह से कई बार देश घबरा जाता है। मीडिया को भी संभलकर खबरें प्रकाशित करनी चाहिए।
यहां 10:57 बजे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई। धूल न उड़े इसलिए पानी का छिड़काव किया गया था। यही वजह रही कि लैंडिंग स्थल की मिट्टी पोली हो गई और वायु सेना के भारी भरकम हेलीकॉप्टर (जेड-3367) का दाहिना पिछला पहिया धंस गया। गनीमत रही कि पहिया बहुत ज्यादा नहीं धंसा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
गृहमंत्री के उतरने के बाद हेलीकॉप्टर को उस जगह से हटाकर कुछ दूरी पर खड़ा किया गया ताकि टेकआफ सुरक्षित हो सके। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर सवा बजे शिंदे इसी हेलीकाप्टर से दिल्ली रवाना हुए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर