नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे शिंदे
मानूसन समाप्ति की ओर है। ऐसे में नक्सली फिर अपनी विध्वंसक गतिविधियां तेज कर सकते हैं। इसके मद्देनजर गृह मंत्रालय इस माह के अंत तक नक्सल प्रभावित नौ राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक की तैयारी कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे नक्सल विरोधी अभियान और नक्सल प्रभावि
नई दिल्ली। मानूसन समाप्ति की ओर है। ऐसे में नक्सली फिर अपनी विध्वंसक गतिविधियां तेज कर सकते हैं। इसके मद्देनजर गृह मंत्रालय इस माह के अंत तक नक्सल प्रभावित नौ राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक की तैयारी कर रहा है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे नक्सल विरोधी अभियान और नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। बैठक में छत्ताीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तार प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में गृह मंत्री नक्सलियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा के साथ राज्यों को हर संभव मदद का आश्वासन और संवेदनशील इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए चौकसी बढ़ाने की सलाह दे सकते हैं। हाल में सरकार ने स्वीकार किया था कि कुछ नक्सली हमले बुनियादी पुलिस रणनीति के पालन में विफलता का नतीजा थे।
इस साल मई से जुलाई के बीच देश में नक्सली हिंसा की 285 घटनाएं हुई, जिनमें 117 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दौरान छत्ताीसगढ़ में सबसे ज्यादा 47, झारखंड में 37 और बिहार में 15 लोग मारे गए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर