आरके सिंह को कानूनी नोटिस भेज सकते हैं शिंदे
आरोपों से खफा गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पूर्व गृह सचिव आरके सिंह को उनके बयानों के लिए कानूनी नोटिस भेज सकते हैं। आरके सिंह ने शिंदे पर रुपयों के लिए दिल्ली पुलिस में पोस्टिंग और स्थानांतरण के लिए हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।
नई दिल्ली। आरोपों से खफा गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पूर्व गृह सचिव आरके सिंह को उनके बयानों के लिए कानूनी नोटिस भेज सकते हैं। आरके सिंह ने शिंदे पर रुपयों के लिए दिल्ली पुलिस में पोस्टिंग और स्थानांतरण के लिए हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।
पढ़ें: शीर्ष नक्सलियों को खत्म करने का निर्देश
सूत्रों ने बताया कि हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले आरके सिंह को कथित अमर्यादित बयानों के लिए नोटिस भेजने के लिए शिंदे कानून विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं। शिंदे के अंतर्गत काम कर चुके पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने दावा किया था,'दिल्ली पुलिस प्रमुख के पास अक्सर स्टेशन हाउस आफिसर्स की पोस्टिंग के लिए पर्चियां पहुंचती थीं।' सिंह ने यह दावा भी किया था कि छोटी-मोटी नहीं बल्कि बड़ी संख्या में थानों में ऐसी पोस्टिंग होती थी। शिंदे ने एक दिन पहले आरके सिंह को आरोप साबित करने और इन्हें सार्वजनिक करने को कहा था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर