शिंदे बोले भ्रष्टाचार के सुबूत तो दें आरके सिंह
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को उन्हें आरोपों के सुबूत सार्वजनिक करने की चुनौती दी। एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे शिंदे ने उस कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'यदि
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को उन्हें आरोपों के सुबूत सार्वजनिक करने की चुनौती दी।
एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे शिंदे ने उस कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'यदि किसी के पास कोई सुबूत हो, कोई पर्ची हो, कोई पत्र हो तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए। मैं किसी भी परिणाम का सामना करने को तैयार हूं।' शिंदे आरके सिंह के उस आरोप का जवाब दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि दिल्ली के तत्कालीन पुलिस आयुक्त को गृह मंत्री के आवास से पर्चियां मिला करती थीं जिनमें दिल्ली पुलिस के थानेदारों तक के भी तबादले और नियुक्तियों की संस्तुतियां होती थीं। आप नेता और दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने भी आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस में बहुत भ्रष्टाचार है और शिंदे उसमें लिप्त हैं।
पढ़ें: सुशील शिंदे और आरके सिंह की अदावत है पुरानी
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर